Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » कालकाजी में बुलडोजर का कहर, 1200 झुग्गियों पर चली कार्रवाई, सैकड़ों बेघर

कालकाजी में बुलडोजर का कहर, 1200 झुग्गियों पर चली कार्रवाई, सैकड़ों बेघर

दिल्ली के कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और सुबह होते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।

by Gulshan
11/06/2025
Kalkaji News

Kalkaji News : दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित भूमिहीन कैंप में अवैध निर्माण पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। इस अभियान में करीब 1200 झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है। सुबह साढ़े पांच बजे से ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई, जिसमें DDA की टीम के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों के जवान मौके पर तैनात हैं। वर्तमान में करीब 5 बुलडोजर अभियान में लगे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

कैंप में रह रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें कोई पूर्व सूचना या समय नहीं दिया गया। उनका कहना है कि सुबह-सुबह अचानक तोड़फोड़ शुरू कर दी गई, जिससे वे पूरी तरह से बेखबर थे और समेटने का भी मौका नहीं मिला। दिल्ली की पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मंगलवार को दावा किया था कि ध्वस्तीकरण से पहले इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार गरीबों के सिर से छत छीन रही है।

आतिशी ने कहा, “आज जब झुग्गीवासी शांतिपूर्ण विरोध की योजना बना रहे थे, तो सरकार ने हजारों पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को मौके पर भेज दिया।” DDA ने अतिक्रमण हटाने के लिए झुग्गियों पर तीन दिन के भीतर खाली करने के नोटिस चिपकाए थे। इन नोटिसों में कहा गया था कि तय समय के भीतर जगह खाली नहीं की गई तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, निवासियों का कहना है कि नोटिस के बावजूद उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था या सही जानकारी नहीं दी गई।

RELATED NEWS

No Content Available

सीएम रेखा गुप्ता पर उठे सवाल

आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रेखा गुप्ता जी, आपने कहा था कि कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी, फिर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ बल क्यों तैनात हैं?” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बयान दिया था कि अदालत के आदेशों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती और विस्थापित लोगों को वैकल्पिक आवास की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : फिर चमका सोना, जानिए कहां तक पहुंचा आज का बाजारी भाव…

पहले भी उठ चुकी है AAP की आवाज़

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली के बारापुला क्षेत्र में मद्रासी कैंप की झुग्गियों को ढहाने और अन्य इलाकों में चलाए गए इसी तरह के ध्वस्तीकरण अभियानों की आलोचना की थी। AAP का कहना है कि सरकार को पहले पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए, उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
राजा रघुवंशी की हत्या से मुकर गए थे किलर्स, सोमन ने बढ़ाई रकम और बेवफा बीवी ने जिंदा पति को किया दफ्न

राजा रघुवंशी की हत्या से मुकर गए थे किलर्स, सोमन ने बढ़ाई रकम और बेवफा बीवी ने जिंदा पति को किया दफ्न

Panchayat Season 4

Panchayat Season 4: जब फुलेरा बना रणभूमि, चुनावी दांव-पेंच में फंसे अभिषेक की कहानी!

Spain Villena Treasure

3000 साल पुराने खजाने में मिली एलियन धातु से बनी जूलरी, वैज्ञानिक रह गए हैरान

POPULAR POST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026

LATEST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India