मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CDS Bipin Rawat के हेलीकॉप्टर के क्रैश का कारण आया सामने

by abhishek tyagi
जनवरी 2, 2022
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) के हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) की जांच के लिए गठित की गई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है. सीडीएस के हेलिकॉप्टर क्रैश होने का एक बड़ा कारण खराब मौसम माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पूरी कर ली है और अब लीगल विंग के पास कानूनी सलाह के लिए भेजी है. जल्द ही रिपोर्ट को वायुसेना (Air Force) प्रमुख को सौंप दी जाएगी।

हालांकि, वायुसेना की तरफ से रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, क्रैश के कारणों की जांच कर रही कमेटी ने पाया है कि खराब मौसम के चलते पायलट ‘डिसओरिएंट’ हो गए होंगे, जिसके चलते हादसा हुआ. तकनीकी भाषा में इसे सीएफआईटी यानि ‘कंट्रोल्ड फ्लाइट इंटू टेरेन’ कहते हैं. वायुसेना (Air Force) की ट्रेनिंग कमान के कमांडिंग इन चीफ, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने एक ट्राई-सर्विस इंक्वायरी के आदेश दिए थे, जो दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

RELATED NEWS

Italy Helicopter Cable Car Crash

Italy Crash: केबल कार की लाइनों से टकराया आग का गोला बना छोटा विमान, भीषण हादसे में दो लोगों की मौत

अगस्त 29, 2026
Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हेलीकॉप्टर हादसे में दूल्हे और पायलट की मौत, दुल्हन मलबे में फंसी

Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हेलीकॉप्टर हादसे में दूल्हे और पायलट की मौत, दुल्हन मलबे में फंसी

जून 2, 2026

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 14 लोगों की मौत के बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वायुसेना का ‘मी-17वी5’ हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ तो हुआ कैसे? वायुसेना ने दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया था, जिससे कि दुर्घटना के कारणों का साफ-साफ पता चल पाए।

जांच कमेटी ने वायुसेना और थलसेना के संबंधित अधिकारियों के बयान रिकॉर्ड किए हैं. साथ ही उन स्थानीयों लोगों से भी बातचीत की है जो इस दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे. उस मोबाइल फोन की जांच भी की गई है, जिससे क्रैश से तुरंत पहले का वीडियो शूट किया गया था. क्रैश हुए हेलिकॉप्टर का एफडीआर यानि फ्लाईट डेटा रिकॉर्डर यानि ब्लैक-बॉक्स भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया था. उसका डेटा भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

बता दें कि 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत तमिलनाडु के सुलूर एयर बेस से वायुसेना के मी-17वी5 हेलिकॉप्टर से ऊंटी के करीब वेलिंग्टन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. उसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Tags: Air Force newsCDS General Bipin RawatHelicopter CrashManvendra Singh latest news
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Italy Helicopter Cable Car Crash

Italy Crash: केबल कार की लाइनों से टकराया आग का गोला बना छोटा विमान, भीषण हादसे में दो लोगों की मौत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Italy Helicopter Cable Car Crash:इटली के उत्तरी हिस्से में बुधवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। पीडमोंट क्षेत्र की अन्ट्रोना...

Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हेलीकॉप्टर हादसे में दूल्हे और पायलट की मौत, दुल्हन मलबे में फंसी

Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हेलीकॉप्टर हादसे में दूल्हे और पायलट की मौत, दुल्हन मलबे में फंसी

by Kirtika Tyagi
जून 2, 2026

Wedding Joy Turns Into Tragedy: अमेरिका में एक नवविवाहित जोड़े की खुशियां शादी के कुछ ही घंटों बाद मातम में...

Helicopter Crash

Helicopter Crash: पुणे में एक हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, सामने आया वीडियो, जानें वजह

by Akhand Pratap Singh
अगस्त 24, 2024

Helicopter Crash: महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि यह...

BREAKING NEWS PHOTO

Rajasthan: युद्धाभ्यास के दौरान जैसलमेर में हेलीकॉप्टर क्रैश, छात्रावास के पास हुआ हादसा

by Saurabh Chaturvedi
मार्च 12, 2024

नई दिल्ली। राजस्थान के जैसलमेर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर युद्धाभ्यास के दौरान एक...

सेना में ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर की उड़ान पर लगी रोक, जम्मू-कश्मीर में क्रैश के बाद रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

by Anu Kadyan
मई 6, 2023

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ (Kishtwar) में गुरुवार को ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर के क्रैश (Helicopter Crash) होने के बाद...

Next Post

Bhiwani Landslide: भिवानी में बड़ा हादसा, चट्टान खिसकने से 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वैष्‍णो देवी हादसे में गोरखपुर के डाक्‍टर की मौत, 1 माह पहले हुई थी शादी, इकलौते पुत्र की मौत से सदमें में परिवार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In