Wednesday, October 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

China President Car: शी जिनपिंग की कार को काले कवर में क्यों लाया गया, जाने सामने आई क्या वजह

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आधिकारिक कार को दिल्ली में काले कवर से ढककर लाया गया। जानिए ट्रांसपोर्ट के दौरान कार को कवर करने की क्या वजह बताई जा रही है और जिनपिंग किस खास कार में सफर करते हैं।

by Sadaf Farooqui
September 12, 2026
in दिल्ली

China President Car: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत पहुंचने से एक दिन पहले उनकी आधिकारिक कार की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। दिल्ली की सड़कों पर कार को बड़े काले कवर से ढककर ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर राष्ट्रपति की कार को इस तरह क्यों छिपाया गया।

हालांकि, कार पर कवर होना अपने आप में किसी खास सुरक्षा खतरे का संकेत नहीं है। विदेशी दौरों पर राष्ट्राध्यक्षों के लिए इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक गाड़ियों को कई बार अलग से संबंधित देश में पहुंचाया जाता है। ट्रांसपोर्ट के दौरान कवर का इस्तेमाल गाड़ी को धूल, मौसम और रास्ते में होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Taj Palace Delhi Room Price

BRICS Summit: ताज पैलेस में ठहरेंगे शी जिनपिंग, जानिए उनके होटल के कमरे का किराया कितना

September 12, 2026
World War 3 China Updates

World War 3: चीन भी युद्ध में कूदा, जिनपिंग के कदम से बढ़ी दुनिया की चिंता, बड़े संघर्ष का खतरा

August 19, 2026

जिनपिंग के बैठने से पहले हटा दिया गया कवर

शी जिनपिंग जब 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे तो उनके काफिले में शामिल आधिकारिक कार सामान्य स्थिति में नजर आई। यानी काले कवर का इस्तेमाल कार को चलाते समय नहीं, बल्कि उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के दौरान किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले मलेशिया दौरे के दौरान भी जिनपिंग की आधिकारिक कार को कवर करके ले जाते हुए तस्वीरें सामने आई थीं।

Hongqi N701 है जिनपिंग की खास कार

शी जिनपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक लिमोजिन Hongqi N701 है। इसे चीन की कंपनी FAW के Hongqi ब्रांड ने तैयार किया है। Hongqi का चीन के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व से पुराना संबंध रहा है और यह ब्रांड लंबे समय से राजकीय कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली कारों के लिए जाना जाता है।

N701 को राष्ट्रपति स्तर के इस्तेमाल के लिए तैयार की गई विशेष और बेहद सुरक्षित सरकारी कार माना जाता है। विदेश यात्राओं में भी चीन अपने शीर्ष नेता के लिए घरेलू कंपनी की कार को प्राथमिकता देता है।

ताज होटल में ठहरने की भी चर्चा

शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह नई दिल्ली के ताज होटल में ठहरेंगे और उनके साथ चीन से करीब 400 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भारत आया है।

सात साल बाद भारत दौरे पर शी जिनपिंग

शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गलवान संघर्ष के बाद भारत-चीन संबंधों में आए तनाव के बीच दोनों देशों के बीच रिश्तों को स्थिर करने की कोशिशों के संदर्भ में भी इस यात्रा पर नजर है।

 

Tags: China President CarHongqi N701Xi Jinping

Sadaf Farooqui

Related Posts

Taj Palace Delhi Room Price

BRICS Summit: ताज पैलेस में ठहरेंगे शी जिनपिंग, जानिए उनके होटल के कमरे का किराया कितना

by SYED BUSHRA
September 12, 2026

 Taj Palace Delhi :दिल्ली 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तैयार है। सम्मेलन...

World War 3 China Updates

World War 3: चीन भी युद्ध में कूदा, जिनपिंग के कदम से बढ़ी दुनिया की चिंता, बड़े संघर्ष का खतरा

by Kirtika Tyagi
August 19, 2026

 World War 3 China Updates:दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे सैन्य संघर्षों के बीच चीन की बढ़ती सक्रियता ने...

Xi Jinping ने तियानमेन प्रदर्शन कुचलने के 36 साल पुराने फैसले को सही ठहराया, क्या कम्युनिस्ट पार्टी का निर्णय सही था

Xi Jinping ने तियानमेन प्रदर्शन कुचलने के 36 साल पुराने फैसले को सही ठहराया, क्या कम्युनिस्ट पार्टी का निर्णय सही था

by Kirtika Tyagi
August 17, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 1989 के तियानमेन स्क्वायर प्रदर्शन को कुचलने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के फैसले का...

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की होगी मुलाकात! लद्दाख तनाव के बाद पहली बार मिलेंगे शीर्ष नेता

BRICS Summit: पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की होगी मुलाकात! लद्दाख तनाव के बाद पहली बार मिलेंगे शीर्ष नेता

by Saurabh Chaturvedi
August 22, 2023

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका गए हैं. यहां पर पीएम मोदी...

China News: शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के खिलाफ उठी आवाज, विरोध में भारी प्रदर्शन,14 लाख अरेस्ट

by Juhi Tomer
October 14, 2022

Chinese President Xi Jinping: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीसरी बार ताजपोशी की डेट जैसे- जैसे नजदीक आ रही है,...

Next Post
Best Refrigerator: बड़ी फैमिली के लिए ये शानदार फ्रिज, फीचर्स और कीमत देखकर चुनें अपना मॉडल

Best Refrigerator: बड़ी फैमिली के लिए ये शानदार फ्रिज, फीचर्स और कीमत देखकर चुनें अपना मॉडल

High Cholesterol: बिना दवा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आजमाएं ये उपाय, डाइट में शामिल करें ये चीजें

High Cholesterol: बिना दवा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आजमाएं ये उपाय, डाइट में शामिल करें ये चीजें

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India