Sunday, April 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi Murder Case: IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की रेप और लूट के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के अमर कॉलोनी में छात्रा की हत्या के मामले में पूर्व नौकर राहुल मीणा गिरफ्तार हुआ। उसने रेप, लूट और हत्या की वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया था।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 23, 2026
in दिल्ली
Delhi murder case Rahul Meena arrest
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Amar Colony Murder Case: दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके की अमर कॉलोनी में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया, जब लड़की के माता-पिता मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए बाहर गए हुए थे।

घर की जानकारी का उठाया फायदा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल मीणा पहले इसी घर में काम करता था और उसे घर के हर कोने की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि घर की चाबी कहां रखी जाती है और किस समय घर में कौन रहता है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर वह सुबह घर में दाखिल हुआ और सीधे स्टडी रूम में पहुंच गया, जहां लड़की पढ़ाई कर रही थी।

RELATED NEWS

AC Offers ‘प्राइस क्रैश’ सेल में LG, वोल्टास, डैकिन जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट, लपक लो गर्मी में राहत भरा मौका

AC Offers ‘प्राइस क्रैश’ सेल में LG, वोल्टास, डैकिन जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट, लपक लो गर्मी में राहत भरा मौका

April 21, 2026
: bihar cabinet expansion meeting delhi

Delhi Visit: बिहार सीएम की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, सियासी हलचल तेज, क्या मंत्रिमंडल गठन पर लग सकती है मुहर

April 21, 2026

रेप के बाद की गई हत्या

आरोपी ने पहले लड़की को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो राहुल ने उस पर हमला कर दिया। लड़की बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को शक है कि इसी दौरान लड़की की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को नीचे घसीटा और लॉकर खोलने की कोशिश की।

लूट की भी थी योजना

लॉकर फिंगरप्रिंट से खुलता था, इसलिए आरोपी ने मृत लड़की की उंगली से उसे खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। फिर उसने पेचकस से लॉकर तोड़कर उसमें से कैश और ज्वेलरी निकाल ली। वारदात के बाद उसने अपने खून लगे कपड़े बदल लिए और घर से फरार हो गया।

पहले से था आपराधिक व्यवहार

जांच में पता चला कि राहुल को ऑनलाइन जुए की बुरी लत थी और वह लोगों से पैसे उधार लेकर लौटाता नहीं था। उसे नौकरी से भी इसी कारण निकाला गया था। पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले उसने राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने करीब 15 टीमों का गठन किया और कई जगहों पर छापेमारी की। आरोपी को आखिरकार 22 अप्रैल को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में CCTV फुटेज से उसकी पूरी गतिविधि सामने आई, जिसमें वह करीब 41 मिनट तक घर के अंदर मौजूद रहा।

प्लानिंग के साथ की वारदात

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। उसने अपना मोबाइल बेच दिया ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके और एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा ताकि शक न हो। फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

Tags: Amar Colony casedelhi crimeNews1India
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

AC Offers ‘प्राइस क्रैश’ सेल में LG, वोल्टास, डैकिन जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट, लपक लो गर्मी में राहत भरा मौका

AC Offers ‘प्राइस क्रैश’ सेल में LG, वोल्टास, डैकिन जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट, लपक लो गर्मी में राहत भरा मौका

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

AC on discount: अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और गर्मी ने लोगों को परेशान...

: bihar cabinet expansion meeting delhi

Delhi Visit: बिहार सीएम की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, सियासी हलचल तेज, क्या मंत्रिमंडल गठन पर लग सकती है मुहर

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

Bihar CM Delhi Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। शाम करीब 4 बजे उनकी...

Sambhal suspicious death case

Suside or Murder : संभल में जमानत पर आया युवक पेड़ से लटका मिला, परिवार ने हत्या की जताई आशंका

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

Found Dead in Sambhal:संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका...

Gurugram illegal land encroachment action

गुरुग्राम में 25 करोड़ सरकारी जमीन पर बंदर का कब्जा, झुग्गियां से कर रहा था कमाई, प्रशासन ने कर दिया धराशाही

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

Gurugram: गुरुग्राम में जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-63 में करीब आधा एकड़...

Supreme Court Netaji PIL rejection

Supreme Court बोला ऐसे मुद्दे न्यायिक दायरे से बाहर, नेताजी पर दायर याचिका खारिज, याचिकर्ता को क्यों लगाई फटकार

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

Supreme Court Rejects PIL on Netaji: सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें यह मांग...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist