Thursday, January 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

BJP photo controversy: CM रेखा गुप्ता के दफ्तर से आंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीर हटाने पर बवाल, AAP ने BJP पर साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने का मुद्दा गरमाया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे दलित विरोधी राजनीति बताया, जबकि बीजेपी ने आरोपों को खारिज किया। विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
February 24, 2025
in Latest News, TOP NEWS, दिल्ली
BJP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

BJP photo controversy: दिल्ली विधानसभा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर से डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटाने का मुद्दा उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के शासन में हर सरकारी दफ्तर में इन दोनों महान हस्तियों की तस्वीरें लगाई गई थीं, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार ने दलित विरोधी मानसिकता के तहत यह फैसला लिया है। इस मुद्दे पर विधानसभा में तीखी बहस हुई, जिसमें आप विधायकों ने बीजेपी सरकार पर ऐतिहासिक व्यक्तित्वों का अपमान करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, बीजेपी नेताओं ने इसे अनावश्यक विवाद करार दिया और कहा कि सरकार के पास तस्वीरों से जुड़े अपने मानक होते हैं।

RELATED POSTS

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025

AAP ने BJP पर साधा निशाना

आप के नेता आतिशी ने कहा, “जब हम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने उनके दफ्तर गए तो देखा कि बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई है। यह बीजेपी की दलित विरोधी राजनीति को दर्शाता है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।”

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है। आतिशी ने इसे एक सोची-समझी रणनीति बताया और कहा कि यह समाज के बड़े वर्ग को ठेस पहुंचाने का काम करेगा।

केजरीवाल ने जताई आपत्ति

पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “दिल्ली की नई BJP सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी जी की तस्वीर लगा दी। यह सही नहीं है। इससे करोड़ों अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।”

केजरीवाल ने मांग की कि प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाना गलत नहीं है, लेकिन आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर को नहीं हटाना चाहिए। उन्होंने बीजेपी से अपील की कि वह इस फैसले को बदले और समाज के सभी वर्गों का सम्मान करे।

विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने दी सफाई

दिल्ली विधानसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। आप विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि सदन को राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “शिष्टाचार संबोधन की आड़ में हंगामा करना अनुचित है। मैं आतिशी के व्यवहार की निंदा करता हूं।”

यह विवाद फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है, क्योंकि AAP ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने का संकेत दिया है।

यहां पढ़ें : 45 दिन में सीएम ने महाकुंभ के किए इतने दौरे, योगी के नाम दर्ज हुआ एक नया रिकॉर्ड
Tags: BJP
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गोंडा का मतलब ‘दबदबा वाले’ होता है। भारत के किसी भी तीर्थ स्थान पर जाकर बता दो...

Next Post
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में 60 करोड़ का आंकड़ा पार, रूक नहीं रहा प्रयाग में आस्था का सैलाब

obesity diet plan

Health Tips: हेल्दी और फिट बॉडी चाहिए? दिल्ली एम्स के एक्सपर्ट की सलाह से बनाइए परफेक्ट डाइट प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version