Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अमित शाह और जेपी नड्डा ने इस नाम पर किए ‘दस्तखत’, अब इस डेट को दिल्ली के नए सीएम लेने जा रहे शपथ

Delhi Assembly Election Result 2025: बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 48 सीटें अपने नाम की, नए सीएम को लेकर अमित शाह जेपी नड्डा के बीच बैठक।

by Vinod
February 9, 2025
in Breaking, दिल्ली, राष्ट्रीय

 

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election Result 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आ गए। 27 बरस के बाद 48 सीट जीतने के साथ ही दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई। बकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। अब नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और बीएल संतोष भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए नामों पर चर्चा हुई।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

August 12, 2026

सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा

दिल्ली की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर विश्वास जताते हुए कमल का फूल खिला दिया। 70 में से 48 सीटें बीजेपी के खाते में गई, वहीं 22 सीट आम आदमी पार्टी जीती। जबकि पिछले चुनाव की तरह इसबार भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला। चुनावी नतीजे आने के बाद शनिवार शाम को बीजेपी दफ्तर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ शपथग्रहण और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई थी। वहीं दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा रविवार की शाम सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे। इस दौरान वह सभी को बधाई देंगे और सरकार बनाने को लेकर भी चर्चा की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद 

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे.। पार्टी चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहें। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद आयोजित होने की पूरी संभावना है। नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री चुनने का निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हैं।

चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा

माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। इसलिए थोड़ा समय लिया जा रहा है। कार्यक्रम में एनडीए नेताओं को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे। बीजेपी की जीत के बाद शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा था कि दिल्ली को जल्द नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। पार्टी में सीएम के चयन को लेकर एक पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है। उन्होंने कहा, हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल

दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी। उसके बाद 1998 के चुनाव में बीजेपी हार गई थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस ने 1998, 2003 और 2008 में जीत हासिल की। उसके बाद 2013 में चुनाव हुए तो बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत से दूर गई। ऐसे में कांग्रेस ने बाहर से आप को समर्थन दिया और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन गए। ये सरकार सालभर तक चली और फिर केजरीवाल को इस्तीफा देना पड़ा। बाद में 2015 और 2020 के चुनाव में आप ने बंपर जीत हासिल की। अब 27 साल बाद एक बार फिर बीजेपी ने जीत हासिल की।

बीजेपी में सीएम रेस में प्रवेश वर्मा का नाम

बीजेपी में अब नए सीएम को लेकर कवायद तेज हो गई है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का विजय रथ रोका है। उन्होंने 4,089 वोटों से शानदार जीत हासिल की है। फिलहाल, बीजेपी में सीएम रेस में प्रवेश वर्मा का नाम भी चल रहा है। प्रवेश वर्मा के अलावा स्मृति ईरानी के सीएम बनाए जाने की चर्चा हैं। इन दो नेताओं के अलावा चार चेहरे और हैं, जिन पर बीजेपी दांव लगा सकती है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी हाईकमान प्रवेश वर्मा को दिल्ली का सीएम बना सकता है। क्योंकि प्रवेश वर्मा अभी तक एक भी चुनाव नहीं हारे। वह जाट समाज से आते हैं। दिल्ली चुनाव में जाट समाज का वोट इकतरफा बीजेपी के पक्ष में गया है।

Tags: AAP's defeat in Delhiamit shahBJP's victory in DelhiDelhi Assembly Elections 2025Delhi Election ResultsDelhi Elections 2025JP NADDAPM Narendra Modi

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
September 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
August 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
August 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
July 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
June 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Next Post
Manipur

Manipur CM resigns: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया, जातीय हिंसा और राजनीतिक दबाव के बीच बड़ा फैसला

अमित शाह से मुलाकात के मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, हाईअलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अमित शाह से मुलाकात के मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, हाईअलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India