Friday, March 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Murder in Baraat: CISF हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को क्यों मारी गोली, क्या हुआ था विवाद,आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में बारात के दौरान नोट लूटने पर सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल ने 14 वर्षीय लड़के को गोली मार दी। नाबालिग की मौत हो गई। आरोपी को यूपी के इटावा से गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद की गई।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 1, 2025
in दिल्ली
Delhi baraat minor murder incident
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Murder in Baraat:दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बारात के दौरान 14 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह गोली किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि सीआईएसएफ में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने चलाई। आरोपी शादी में छुट्टी लेकर आया था और दूल्हे की बुआ का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरताना गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

नोट लूटने बना जानलेवा

शनिवार देर रात बारात में घुड़चढ़ी हो रही थी और लोग नाचते-गाते हुए नोट उड़ा रहे थे। इसी दौरान नाबालिग साहिल भी वहां पहुंचा और नोट उठाने लगा। इस बात पर आरोपी हेड कांस्टेबल मदन गोपाल तिवारी नाराज हो गया। गुस्से में उसने पहले साहिल को पकड़कर मारा-पीटा और फिर जेब से पिस्टल निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही साहिल जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग निकला। साहिल को तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल नत्थू कॉलोनी की झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता सिराजुद्दीन दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार के मुताबिक साहिल पढ़ाई नहीं करता था और उस रात अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ बारात देखने गया था। छोटे भाई ने ही घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी।

RELATED NEWS

Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

February 9, 2026
Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

February 3, 2026

आरोपी इटावा से गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ हत्या तथा आर्म्स एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज किया। रविवार सुबह पुलिस टीम ने उसे इटावा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल कानपुर में सीआईएसएफ में तैनात था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी उसके पास से बरामद कर ली है।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि वारदात के दौरान उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Tags: Baraat ShootingCISF Constabledelhi crime
Share198Tweet124Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Three Bodies Found in Car:दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सफेद रंग...

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Serious Crimes in Delhi: दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी...

Delhi Crime

Delhi Crime : बाप ने बचने के लिए बेटी को बनाया मोहरा, रचि एसिड अटैक की साजिश, लक्षमीबाई कॉलेज का है मामला…

by Gulshan
October 29, 2025

Delhi Crime : दिल्ली के भरत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह एक युवती पर एसिड फेंकने की घटना...

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

by SYED BUSHRA
August 30, 2025

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति...

Delhi Crime

Delhi Crime : निजामुद्दीन में दिनदहाड़े फायरिंग! दुकानदार पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में हड़कंप

by Gulshan
August 2, 2025

Delhi Crime : निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार देर रात एक दुकानदार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले...

Next Post
: BJP new Uttar Pradesh office plan

BJP Office Plan: लखनऊ में बनेगा नया हाईटेक प्रदेश कार्यालय, योगी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और तकनीक पर दिया जोर

kuldeep yadav breaks world record odi

Ranchi ODI: किसने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा, कोहली का शतक और कुलदीप का कमाल, दोनों बने भारत की जीत के नायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist