Saturday, November 21, 2026 5:39 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Delhi earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, PM मोदी ने की सतर्क रहने की अपील

Delhi earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, PM मोदी ने की सतर्क रहने की अपील

नई दिल्ली: सोमवार सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटकों से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। PM मोदी और मुख्यमंत्री आतिशी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

by Mayank Yadav
17/02/2025
Delhi earthquake

Delhi earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह 5:36 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई, जबकि इसका केंद्र धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में घरों और इमारतों में कंपन महसूस किया गया और लोगों ने गड़गड़ाहट की आवाजें भी सुनीं। हालांकि, फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांत रहने और सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। वहीं, दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली की भौगोलिक स्थिति और भूकंप प्रवण क्षेत्र में इसकी मौजूदगी इसे और अधिक संवेदनशील बनाती है।

Tremors were felt in Delhi and nearby areas. Urging everyone to stay calm and follow safety precautions, staying alert for possible aftershocks. Authorities are keeping a close watch on the situation.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2025

दिल्ली में क्यों महसूस हुए तेज झटके?

Delhi earthquake की तीव्रता भले ही 4.0 रही हो, लेकिन इसके झटके तेज महसूस किए गए। इसकी मुख्य वजह यह है कि भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौलाकुआं क्षेत्र के पास दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के पास था। विशेषज्ञों के मुताबिक, जब किसी भूकंप का केंद्र किसी शहर के नजदीक होता है, तो वहां झटके अधिक तीव्रता से महसूस किए जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर का इलाका भूगर्भीय रूप से संवेदनशील है और यहां कई सक्रिय फॉल्ट लाइन्स मौजूद हैं, जो इस क्षेत्र को भूकंप के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती हैं।

RELATED NEWS

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

February 18, 2025
Earthquake in Delhi NCR

दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 थी तीव्रता

February 17, 2025

दिल्ली के संवेदनशील इलाके कौन से हैं?

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी दिल्ली, यमुना के बाढ़ क्षेत्र और आसपास के इलाके सबसे अधिक संवेदनशील हैं। लुटियंस जोन, दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर, जनकपुरी, रोहिणी, करोल बाग, पश्चिम विहार, सरिता विहार, गीता कॉलोनी और शकरपुर भी हाई-रिस्क जोन में आते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट और हौज़ खास को दूसरी सबसे संवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है।

दिल्ली को क्यों है भूकंप का बड़ा खतरा?

Delhi earthquake के चौथे जोन में आता है, जो मध्यम से उच्च स्तर के भूकंप के लिए संवेदनशील है। हिमालयी टकराव जोन दिल्ली से मात्र 250 किमी दूर है, जिससे यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर से तीन प्रमुख फॉल्ट लाइन्स गुजरती हैं, जो भूकंपीय गतिविधियों को बढ़ा सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि हल्के-फुल्के झटकों से ऊर्जा रिलीज होती रहती है, जिससे बड़े भूकंप का खतरा टल सकता है, लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं होता। लोगों को हमेशा सतर्क रहने और भूकंप सुरक्षा उपायों का पालन करने की जरूरत है।

यहां पढ़ें: दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 थी तीव्रता

Related Posts

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

February 18, 2025
Earthquake in Delhi NCR

दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 थी तीव्रता

February 17, 2025
भूकंप के झटको से हिल गई उत्तर भारत की जमीन, घरों और दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

भूकंप के झटको से हिल गई उत्तर भारत की जमीन, घरों और दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

October 3, 2023
दिल्ली एनसीआर earthquake photo

भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली एनसीआर, 10 सेकंड तक दिखा असर

October 3, 2023
Next Post
Delhi

Delhi new CM oath ceremony: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की शपथ 20 फरवरी को रामलीला मैदान में? सामने ये 6 नाम

Pakistan

Pakistan air strikes: दक्षिणी वजीरिस्तान में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत, तनाव बढ़ा

US

US deportation: अमेरिका से 300 से अधिक भारतीय प्रवासी निर्वासित, पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात ने दी राहत

POPULAR POST

Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

November 18, 2026
Barong Tagalog

Barong Tagalog : गाला डिनर में दिखा मोदी का अलग अंदाज, क्यों पहनी वहां की पारंपरिक पोशाक? कीमत ने सबका ध्यान खींचा

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India