Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi election 2025: दिल्ली चुनाव में रवि किशन का हमला, बोले- गंदे पानी से 21,000 मौतें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में गोरखपुर सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा की जीत का दावा किया और दिल्ली की हालत सुधारने के वादे किए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 26, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दल अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन भी इस चुनावी जंग में कूद पड़े हैं। रवि किशन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में Delhi की मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है और Delhi की जनता ने कमल के फूल को जिताने का मन बना लिया है।

रवि किशन ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली के लोग अब प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और उनकी योजनाओं पर विश्वास करने लगे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे, गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और दिवाली-होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली में बिजली की दरें वही रहेंगी, और 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

RELATED POSTS

एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

November 10, 2025
Ravi Kishan

“मोदी-योगी दोनों जाएंगे!” लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रवि किशन को खुली धमकी

November 7, 2025

रवि किशन ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर Delhi में अच्छे स्कूल, कॉलेज, और अस्पताल बनाए जाएंगे, साथ ही यमुना नदी को साफ किया जाएगा और रिवरफ्रंट तैयार किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण और गंदे पानी को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि दिल्ली में पिछले साल गंदे पानी के कारण 21,000 लोगों की जान चली गई।

भ्रष्टाचार और खराब व्यवस्था पर निशाना

रवि किशन ने Delhi के मौजूदा हालात पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि दिल्ली की सड़कों की स्थिति खराब है और इसके कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की कि वह भाजपा की योजनाओं पर विश्वास कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताए। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य राज्यों में जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाया, वैसे ही दिल्ली में भी भाजपा को जीत मिलेगी।

रवि किशन ने यह भी कहा कि जैसे महाराष्ट्र, हरियाणा और यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया गया था, वैसे ही दिल्ली में भी भाजपा ने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। चुनावी नतीजे 8 फरवरी को आएंगे और वोटिंग 5 फरवरी को होगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की रणनीति और रवि किशन के चुनाव प्रचार से दिल्ली के राजनीतिक माहौल में और गर्मी आ गई है।

यहां पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का इंतजार बढ़ा, नई तारीखों का ऐलान
Tags: Delhi Election 2025ravi kishan
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

by Vinod
November 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर है। पहले चरण में बंपर वोटिंग से एनडीए और महागठबंधन...

Ravi Kishan

“मोदी-योगी दोनों जाएंगे!” लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रवि किशन को खुली धमकी

by Gulshan
November 7, 2025

Ravi Kishan : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद और बीजेपी के बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रवि किशन...

कौन है ‘AKY’, जिसने BJP सांसद रवि किशन को गोली मारने की दी धमकी, जानें आरोपी का खेसारी लाल से क्या है कनेक्शन

कौन है ‘AKY’, जिसने BJP सांसद रवि किशन को गोली मारने की दी धमकी, जानें आरोपी का खेसारी लाल से क्या है कनेक्शन

by Vinod
October 31, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव का शोर अपने पूरे सवाब पर है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी...

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
October 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश के साथ विदेशों में देररात करवा चौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने...

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

by Vinod
August 17, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के दौरे पर थे। यहां उन्होंने भगवान गिरधर गोपाल...

Next Post
how to keep kidneys healthy

Health news : किडनी की कैसे करें देखभाल ,कब और कौन से टेस्ट कराए, समस्या गंभीर होने से पहले हो जाएं सावधान

USAID

USAID suspension: ट्रम्प ने चली ऐसी चाल, खतरे में युनुस सरकार... जानिए क्या वजह आई सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version