Sunday, April 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi EV Policy 2026: प्रदूषण से जंग के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, EV अपनाने पर लाखों तक की राहत

Delhi सरकार ने EV Policy 2026–2030 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था विकसित करना है। नीति के तहत ई-वाहनों पर सब्सिडी, रोड टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस में छूट, चार्जिंग नेटवर्क विस्तार और 2027 से ई-थ्री व्हीलर तथा 2028 से ई-दोपहिया के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन जैसे बड़े प्रावधान शामिल हैं।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 11, 2026
in दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से Delhi सरकार ने ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026–2030’ का ड्राफ्ट जारी किया है। चार साल की इस नई नीति का मुख्य लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को तेजी से बढ़ावा देना, हवा की गुणवत्ता में सुधार करना और पेट्रोल-डीजल वाहनों पर निर्भरता कम करना है।यह नीति भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 से प्रेरित है, जिसमें स्वच्छ हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण को जीवन के अधिकार का हिस्सा माना गया है।

वाहनों से 23% प्रदूषण, दोपहिया सबसे बड़ा कारण

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में सर्दियों के दौरान करीब 23 प्रतिशत प्रदूषण के लिए वाहन जिम्मेदार होते हैं। इनमें दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 67 प्रतिशत है। यही कारण है कि नई नीति में सबसे ज्यादा फोकस दोपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक बनाने पर रखा गया है। इसके अलावा तीन पहिया वाहन, कमर्शियल कार और छोटे मालवाहक वाहन (N1) को भी इलेक्ट्रिक में बदलने पर जोर दिया गया है।

RELATED NEWS

प्रदूषण की मार से नया नियम: नॉन BS-6 गाड़ियों की दिल्ली में ‘नो एंट्री’, फ्यूल के लिए भी जरूरी PUCC

December 18, 2025

 

चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क का विस्तार

चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए Delhi Transco Limited को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। यह संस्था चार्जिंग स्टेशनों की योजना, स्थान चयन और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसके लिए एक डिजिटल पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टम भी तैयार किया जाएगा।

 

बैटरी रीसाइक्लिंग के लिए बनेगा ट्रैकिंग सिस्टम

बैटरी कलेक्शन सेंटर स्थापित करने और सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करने के लिए Delhi Pollution Control Committee नियम तय करेगा। इसके साथ ही बैटरी ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा ताकि रीसाइक्लिंग और दोबारा उपयोग सुरक्षित तरीके से हो सके।

2027 और 2028 से लागू होंगे बड़े बदलाव

नई नीति के तहत 1 जनवरी 2027 से केवल इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वहीं 1 अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन संभव होगा।स्कूल बसों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाना अनिवार्य किया जाएगा। पहले दो वर्षों में 10 प्रतिशत, तीसरे वर्ष में 20 प्रतिशत और 2030 तक 30 प्रतिशत ईवी अपनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकारी विभाग और बसें भी होंगी इलेक्ट्रिक

नई नीति के तहत सरकारी विभागों में खरीदी जाने वाली सभी नई गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी। Delhi Transport Corporation (DTC) की नई बसें भी इलेक्ट्रिक होंगी। इसके अलावा डिलीवरी और फ्लीट कंपनियों को 2026 से पेट्रोल-डीजल वाहनों को शामिल करने की अनुमति नहीं होगी।

 

 

Tags: Delhi EV Policy 2026Delhi pollution control measures
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

प्रदूषण की मार से नया नियम: नॉन BS-6 गाड़ियों की दिल्ली में ‘नो एंट्री’, फ्यूल के लिए भी जरूरी PUCC

by Swati Chaudhary
December 18, 2025

दिल्ली की हवा को बचाने के लिए आज से राजधानी की सड़कों पर एक सख्त नियम लागू हो गया है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist