Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Justice Yashwant Verma: कोठी में अधजली नोटों की बोरियां.. जस्टिस वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट का खुलासा

Justice Yashwant Verma: कोठी में अधजली नोटों की बोरियां.. जस्टिस वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट का खुलासा

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर में आग लगने के बाद स्टोर रूम से 4-5 बोरियों में अधजले नोट बरामद हुए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गहरी जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस वर्मा ने आरोपों को खारिज किया है।

by Mayank Yadav
23/03/2025
Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Verma News: दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर में मिली अधजली नोटों की बोरियों ने तहलका मचा दिया है। होली की रात आग लगने के बाद जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तो चार से पांच बोरियों में पांच-पांच सौ रुपये के अधजले नोट मिले। इस मामले की शुरुआती जांच दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने की और रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी। रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिससे पूरे मामले में गहरी जांच की आवश्यकता बताई गई है।

अधजली नोटों की बोरियां-आग के बाद का सच

14 मार्च की रात Justice Yashwant Verma के घर पर लगी आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्टोर रूम में अधजली नोटों की बोरियां देखी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कमरे में चारों तरफ अधजले नोट बिखरे हुए थे और कुछ नोटों से धुंआ उठ रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को जांच रिपोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है।

#WATCH | The Supreme Court released the inquiry report filed by Delhi High Court Chief Justice Devendra Kumar Upadhyaya into the controversy relating to High Court Justice Yashwant Varma. In his report, the Delhi High Court Chief Justice said that he is of the prima facie opinion… pic.twitter.com/1xgMh8xWNW

— ANI (@ANI) March 22, 2025

RELATED NEWS

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

March 29, 2025
Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Verma: वर्मा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध तेज, महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी

March 24, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने अपनी जांच में पाया कि आग बुझाने के दौरान स्टोर रूम से जली हुई चीजों को हटा दिया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि उस कमरे में केवल घर के सदस्यों, नौकरों और मालियों का ही आना-जाना था। किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की संभावना नगण्य है। रिपोर्ट में कहा गया कि मामले की गहरी जांच आवश्यक है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और सीजेआई का आदेश

Justice Yashwant Verma के घर में अधजली नोटों की बरामदगी के बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय को मामले की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया। डीके उपाध्याय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने फोन कर आग की जानकारी दी थी। हालांकि, फोन पर क्या बातचीत हुई, यह सार्वजनिक नहीं किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि आग बुझाने के बाद जस्टिस वर्मा के घर से अधजली बोरियां बरामद हुईं, जिनमें नकदी भरी थी। पुलिस कमिश्नर ने वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, जिनमें साफ दिखता है कि कमरे में नोट जलते हुए पाए गए।

“नकदी से मेरा कोई लेना-देना नहीं”

Justice Yashwant Verma ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि स्टोर रूम उनके मुख्य आवास से अलग है और कई लोग वहां आते-जाते रहते हैं। उनका कहना है कि आग लगने के समय वे और उनकी पत्नी मध्य प्रदेश में थे और घर पर केवल उनकी बेटी और वृद्ध मां थीं।

उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद उनकी बेटी और निजी सचिव ने फायर ब्रिगेड को बुलाया था। आग बुझाने के दौरान सभी को घटनास्थल से दूर कर दिया गया था और बाद में किसी ने नकदी नहीं देखी। Justice Yashwant Verma ने कहा कि स्टोर रूम में नकदी रखने का विचार ही बेतुका है और यह आरोप पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण है।

आगे की कार्रवाई और न्यायिक जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की गहराई से जांच के लिए एक समिति गठित की है। इसके अलावा, जस्टिस वर्मा के पिछले छह महीनों के कॉल रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने आदेश दिया है कि जांच पूरी होने तक जस्टिस वर्मा को किसी भी न्यायिक जिम्मेदारी से दूर रखा जाए।

यह मामला न सिर्फ न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक प्रणाली पर भी गहरे सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट की समिति और दिल्ली पुलिस की जांच में क्या नया खुलासा होता है।

यहां पढ़ें: RCB ने KKR से लिया 18 साल पुराना बदला, IPL 2025 में 7 विकेट से धमाकेदार जीत

Related Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट वकीलों का एक्शन, जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

March 29, 2025
Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Verma: वर्मा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध तेज, महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी

March 24, 2025
Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Verma: दिल्ली हाईकोर्ट के जज के सरकारी बंगले में आग, नकदी का भंडार बरामद

March 21, 2025
Next Post
हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Indian Justice Code 2023 discussion

BNS पर चर्चा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मनु स्मृति को लेकर दिया बड़ा बयान ,किसने मायावती को सुनाई खरी खोटी

Army air defence college : सीधे बनें Army Officer, कैसे होता है एडमिशन.. क्या होनी चाहिए योग्यता?

Army air defence college : सीधे बनें Army Officer, कैसे होता है एडमिशन.. क्या होनी चाहिए योग्यता?

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India