Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Hotel Fire update: अग्निकांड में गुरुग्राम का पूरा परिवार खत्म, 21 मौतों से देशभर में शोक की लहर

Hotel Fire update: अग्निकांड में गुरुग्राम का पूरा परिवार खत्म, 21 मौतों से देशभर में शोक की लहर

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की जान चली गई। गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 सदस्य भी हादसे का शिकार बने। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

by SYED BUSHRA
05/06/2026

Malviya Nagar hotel fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण होटल अग्निकांड ने कई परिवारों को गहरा दुख दिया है। इस हादसे में कुल 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 सदस्य भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग सुबह नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक होटल में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए।

पिता से मिलने आए थे दिल्ली

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर 46 में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ दिल्ली आए थे। उनके 80 वर्षीय पिता राधे श्याम अग्रवाल इन दिनों मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिवार उनसे मिलने के लिए दिल्ली पहुंचा था और अस्पताल के पास स्थित फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में ठहरा हुआ था। विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल, बेटियां जिविशा और वर्या तथा चार अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे। परिवार ने होटल में दो कमरे बुक किए थे और सभी लोग वहीं ठहरे हुए थे।

एक हादसे ने बदल दी जिंदगी

बुधवार सुबह अचानक लगी आग ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के सभी 8 सदस्यों की मौत हो गई। अब परिवार में केवल विवेक अग्रवाल के पिता राधे श्याम अग्रवाल ही जीवित बचे हैं, जो अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही रिश्तेदार और परिचित गहरे सदमे में आ गए। परिवार के सदस्य मृतकों के शव लेने पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि डीएनए जांच पूरी होने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

RELATED NEWS

Lucknow Coaching Fire: एक और अग्निकांड, एक और जांच,आखिर कब थमेगा लापरवाही का सिलसिला?

Lucknow Coaching Fire: एक और अग्निकांड, एक और जांच,आखिर कब थमेगा लापरवाही का सिलसिला?

June 23, 2026
Malviya Nagar Hotel Fire Case

Hotel Fire Case: होटल मालिक की बढ़ीं मुश्किलें, घुसपैठियों के अवैध दस्तावेज बनवाने का आरोप

June 6, 2026

कुछ ही मिनटों में फैल गई आग

मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित यह पांच मंजिला होटल बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे होटल में धुआं भर गया और लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जिस समय आग लगी, उस वक्त होटल में करीब 40 लोग मौजूद थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल में आने और बाहर जाने के लिए केवल एक ही रास्ता था। इसके अलावा कई खिड़कियां स्थायी रूप से बंद थीं। पुलिस के मुताबिक, होटल का मुख्य दरवाजा सेंसर से संचालित होता था। आग लगने के बाद लोगों के पास बाहर निकलने के बहुत कम रास्ते बचे। ऐसे में कई लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी।

जांच में जुटा प्रशासन

दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि होटल में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Posts

Lucknow Coaching Fire: एक और अग्निकांड, एक और जांच,आखिर कब थमेगा लापरवाही का सिलसिला?

Lucknow Coaching Fire: एक और अग्निकांड, एक और जांच,आखिर कब थमेगा लापरवाही का सिलसिला?

June 23, 2026
Malviya Nagar Hotel Fire Case

Hotel Fire Case: होटल मालिक की बढ़ीं मुश्किलें, घुसपैठियों के अवैध दस्तावेज बनवाने का आरोप

June 6, 2026
Delhi Hotel Fire: छह की अनुमति पर 25 कमरे, मुनाफे की अंधी दौड़, क्या सिस्टम की चूक ने निगल लीं 21 जिंदगियां

Delhi Hotel Fire: छह की अनुमति पर 25 कमरे, मुनाफे की अंधी दौड़, क्या सिस्टम की चूक ने निगल लीं 21 जिंदगियां

June 4, 2026
: Delhi Fire Accident, Malviya Nagar Fire,

Fire Tragedy: अस्पताल के पास ठहरना पड़ा भारी, अग्निकांड ने अग्रवाल परिवार के आठ अपनों को छीन लिया, दो पीढ़ियां हुईं खत्म

June 4, 2026
Next Post
Modi New Record: 10 जून भारतीय राजनीति का खास दिन, नेहरू को पीछे छोड़ मोदी रचेंगे इतिहास

Modi New Record: 10 जून भारतीय राजनीति का खास दिन, नेहरू को पीछे छोड़ मोदी रचेंगे इतिहास

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment

PM Kisan Yojana :किसानों के खाते में जल्द आ सकती है अगली किश्त, लेकिन पहले पूरा करे कौन सा जरूरी काम

Khan Sir Coaching Controversy: वायरल वीडियो से मामले ने पकड़ा तूल, कोचिंग के दो सुरक्षा गार्ड पुलिस हिरासत में

Khan Sir Coaching Controversy: वायरल वीडियो से मामले ने पकड़ा तूल, कोचिंग के दो सुरक्षा गार्ड पुलिस हिरासत में

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India