Delhi News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव और मतगणना को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) ने मेट्रो के समय में बदलाव किया है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं या चुनाव से जुड़े किसी काम में लगे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है।
सुबह 4 बजे से शुरू होगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 5 और 8 फरवरी को सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी, जो सामान्य समय से पहले होगी। इस बदलाव का उद्देश्य चुनावी कार्य में लगे कर्मचारियों को समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंचने की सुविधा देना है।
देर रात तक मेट्रो की सुविधा
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और देर रात तक काम करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के समय में विस्तार किया गया है। कुछ प्रमुख लाइनों की सेवाएं रात 12 बजे से लेकर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।मतदान और मतगणना के दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से ही दौड़ना शुरू कर देगी। सुबह 4 से 6 बजे तक ट्रेनें हर आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद दिनभर सामान्य रूप से मेट्रो सेवाएं मिलती रहेंगी।
रेड लाइन,रात 12 बजे तक
येलो लाइन, समयपुर बादली से गुरुग्राम तक रात 11:30 बजे तक
ब्लू लाइन,रात 11:50 बजे तक
वॉयलेट लाइन, रात 1 बजे तक
पार्किंग और ट्रैफिक के खास इंतजाम
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मतदाताओं की सुविधा के लिए द्वारका, जनकपुरी, पालम, संगम विहार, ओखला जैसे इलाकों में खास पार्किंग की व्यवस्था की है।
चुनाव कर्मचारियों के लिए खास सुविधाएं
इन बदलावों का उद्देश्य खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए है जो चुनाव कार्य में लगे हैं। मेट्रो का समय बढ़ा देने से उन्हें ड्यूटी के बाद घर लौटने में कोई मुश्किल नहीं होगी।
आपकी सुविधा का खास ध्यान
DMRC और चुनाव आयोग की यह पहल खासतौर पर उन कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए की गई है जो चुनाव कार्य में लगे हैं। इस फैसले से मतदाता, चुनाव कर्मी और आम यात्री दोनों को समय पर मेट्रो सेवाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे यात्रा में कोई कठिनाई नहीं होगी।आपकी सुविधा का खास ध्यान