Shivam Dubey : क्रिकेट की दुनिया में जहां संघर्ष की कहानियां सुर्खियां बटोरती हैं, वहीं कुछ लव स्टोरीज़ भी खूब चर्चा में रहती हैं। कभी क्रिकेटर्स के बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर की खबरें सामने आती हैं, तो कभी कोई खिलाड़ी धर्म की सीमाओं को तोड़कर अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाता है। ऐसी ही एक खास प्रेम कहानी है भारतीय क्रिकेट टीम के दमदार ऑलराउंडर Shivam Dubey की, जिनका दिल खुद से 6 साल बड़ी मुस्लिम मॉडल अंजुम खान पर आया और कुछ समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी रचा ली।
कौन है अंजुम खान
शिवम दुबे और अंजुम खान ने साल 2021 में शादी की थी। बताया जाता है कि अंजुम के मुस्लिम होने के कारण दुबे के परिवार ने इस रिश्ते को लेकर असहमति जताई थी, लेकिन दुबे अपने फैसले पर अडिग रहे और अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाया। अंजुम खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और मॉडलिंग की दुनिया में भी पहचान बना चुकी हैं। दुबे ने 2019 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था और कोविड के दौरान उन्होंने शादी रचाई।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने न सिर्फ हिंदू रीति-रिवाजों से बल्कि मुस्लिम परंपराओं के अनुसार भी शादी की थी। हालांकि इस अंतरधार्मिक विवाह को लेकर दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। अंजुम खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई की है। उनका जन्म 2 सितंबर 1986 को हुआ था, जबकि शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को हुआ, यानी अंजुम दुबे से 6 साल बड़ी हैं।
दो साल का है बेटा
शादी के एक साल बाद, फरवरी 2022 में, अंजुम और शिवम माता-पिता बने और उनके बेटे का नाम अयान रखा गया, जो अब दो साल के हो चुके हैं। शादी के बाद दुबे के परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। 2019 में टीम इंडिया से बाहर होने के बाद दुबे ने आईपीएल के जरिए शानदार वापसी की और एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई है।