Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Metro Revenue: दिल्ली मेट्रो एक घंटे में कितना कमाती है? जानिए टिकट के अलावा कहां से आता है पैसा

दिल्ली मेट्रो रोजाना लाखों यात्रियों को सफर कराती है और DMRC की आय में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में DMRC की कमाई 7,661 करोड़ रुपये से अधिक रही। औसत के हिसाब से मेट्रो एक घंटे में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय कर सकती है।

by Sadaf Farooqui
September 2, 2026
in दिल्ली

Delhi Metro Revenue:  दिल्ली मेट्रो आज दिल्ली-एनसीआर की परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुकी है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो से सफर करते हैं। यात्रियों की भारी संख्या के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC की आय भी बढ़ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दिल्ली मेट्रो एक घंटे में कितनी कमाई करती है और यह पैसा कहां खर्च होता है।

सालाना आय में हुई बढ़ोतरी

DMRC की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में दिल्ली मेट्रो की कुल आय 7,661 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा करीब 6,919 करोड़ रुपये था। यानी एक साल में आय में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

September 6, 2026
Delhi Metro Card: गलती से दूसरे के कार्ड में कर दिया रिचार्ज तो क्या होगा? जानें DMRC का नियम

Delhi Metro Card: गलती से दूसरे के कार्ड में कर दिया रिचार्ज तो क्या होगा? जानें DMRC का नियम

August 13, 2026

सालाना आय को औसत आधार पर देखें तो DMRC की रोजाना आय करीब 21 करोड़ रुपये बैठती है। दिल्ली मेट्रो सामान्य तौर पर सुबह करीब 5 बजे से रात 11:30 बजे तक संचालित होती है। इस आधार पर औसत आय को परिचालन घंटों में बांटने पर मेट्रो की प्रति घंटे की कमाई 1 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है। हालांकि, यह एक औसत अनुमान है और वास्तविक आय अलग-अलग दिनों में यात्रियों की संख्या के अनुसार बदल सकती है।

टिकट के अलावा भी होती है कमाई

DMRC की आमदनी सिर्फ टिकट बिक्री पर निर्भर नहीं है। नॉन-फेयर रेवेन्यू भी आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में विज्ञापन, दुकानों और रेस्टोरेंट के लिए जगह किराए पर देने से भी DMRC को कमाई होती है।

इसके अलावा रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट और तकनीकी सलाह जैसी कंसल्टेंसी सेवाएं भी आय के स्रोत हैं। टिकट के अलावा इन माध्यमों से होने वाली कमाई DMRC की वित्तीय स्थिति को मजबूत करती है।

कमाई का इस्तेमाल कहां होता है?

DMRC केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी वाला सार्वजनिक उपक्रम है। मेट्रो से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल सबसे पहले संचालन और रखरखाव, कर्मचारियों के वेतन, सुरक्षा व्यवस्था तथा दूसरे जरूरी खर्चों में किया जाता है। इसके साथ ही नई मेट्रो लाइनों और विस्तार परियोजनाओं पर भी राशि खर्च होती है।

 

Tags: delhi metroDelhi Metro RevenueDMRC

Sadaf Farooqui

Related Posts

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
September 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Delhi Metro Card: गलती से दूसरे के कार्ड में कर दिया रिचार्ज तो क्या होगा? जानें DMRC का नियम

Delhi Metro Card: गलती से दूसरे के कार्ड में कर दिया रिचार्ज तो क्या होगा? जानें DMRC का नियम

by Sadaf Farooqui
August 13, 2026

Delhi Metro Card: दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए मेट्रो कार्ड काफी सुविधाजनक है। इससे...

Delhi Metro 16 Stations Closed

Delhi Metro: प्रदर्शन के बीच 16 मेट्रो स्टेशन बंद, सुप्रीम कोर्ट स्टेशन भी शामिल वकीलों की बढ़ी परेशानी, CJI ने दिया दखल

by SYED BUSHRA
July 23, 2026

Metro Stations shutdown: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के...

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

by Sadaf Farooqui
July 9, 2026

Delhi Metro के चौथे चरण के तहत बनने वाला इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर राजधानी और एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी...

Delhi Metro

दिल्ली वालों की लॉटरी! मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब इन रास्तों पर सरपट दौड़ेगी मेट्रो!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

Delhi Metro Phase 5A: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के बहुप्रतीक्षित फेज...

Next Post
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Smartphone: मिवी का पहला 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon चिपसेट और  कम कीमत का दावा

Smartphone: मिवी का पहला 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon चिपसेट और कम कीमत का दावा

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India