Saturday, May 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi Murder Case Update: दिल्ली हत्याकांड में बड़ा खुलासा,छूटी ट्रेन नहीं हो पाया फरार, पूछताछ में सामने आई पूरी सच्चाई,

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार उसने लूट के इरादे से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 25, 2026
in दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Murder Case Update:साउथ ईस्ट दिल्ली में हुए इस सनसनीखेज मामले में आरोपी राहुल मीणा पुलिस की चार दिन की कस्टडी में है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस दौरान कई अहम जानकारी मिली हैं, जिससे पूरी घटना की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है।

सुबह घर में घुसा आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुबह करीब 6:30 बजे घर के अंदर दाखिल हुआ। वह सीधे ऊपर वाली मंजिल पर गया, जहां लड़की अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसे देखते ही लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने तुरंत उसे काबू में करने की कोशिश की।

RELATED NEWS

Delhi IRS officer daughter murder case

Delhi Murder Case Update: जांच में सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई, पोस्टमार्टम ने सुनाई दरिंदगी की दास्तान, कैसे खुली नौकर की साजिश

April 25, 2026

हमला कर किया बेहोश

जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। उसने टेबल लैंप और पानी की बोतल से सिर पर वार किया, जिससे लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे बालों से पकड़कर नीचे ले गया। आरोपी ने लड़की के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ, तो उसने औजार की मदद से सेफ खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने घर में रखी नकदी भी चुरा ली।

वारदात के दौरान किया लंबा समय व्यतीत

बताया जा रहा है कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि घर में काम करने वाली महिला किस समय आती है। इसी वजह से वह करीब 7:20 बजे तक घर में रुका रहा और आराम से अपनी योजना को अंजाम देता रहा।

हत्या कर मौके से फरार

घटना के दौरान आरोपी ने पीड़िता की हत्या कर दी और घर से नकदी लेकर भाग गया। जाते समय वह मोबाइल भी साथ ले गया, जिसे बाद में रास्ते में फेंक दिया। इसके बाद वह शहर से भागने की कोशिश में था।

होटल से हुई गिरफ्तारी

आरोपी पहले रेलवे स्टेशन की ओर गया, लेकिन ट्रेन छूटने के बाद उसने अपना प्लान बदल दिया। वह एक होटल में जाकर रुका, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। होटल में उसने अपने पहचान पत्र भी जमा कराए थे, जिससे उसकी पहचान आसान हो गई।

घर की पूरी जानकारी का फायदा उठाया

पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले उस घर में काम कर चुका था। उसे घर के हर कोने, एंट्री सिस्टम और चाबियों की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Tags: Delhi murder updateIRS officer daughter case
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Delhi IRS officer daughter murder case

Delhi Murder Case Update: जांच में सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई, पोस्टमार्टम ने सुनाई दरिंदगी की दास्तान, कैसे खुली नौकर की साजिश

by SYED BUSHRA
April 25, 2026

 Delhi murder case:दक्षिणी दिल्ली में हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक आईआरएस अधिकारी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist