सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में हुए 650 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने जुलाई महीने में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 650 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार किए गए, जिनमें लुटेरे, झपटमार और चोर भी शामिल थे।

by Gulshan
अगस्त 2, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News

Delhi News : दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस ने जुलाई महीने में एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें सड़कों पर बढ़ते अपराध, वाहन चोरी, अवैध हथियारों और नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और शांति भंग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से पेश आई गई।

डीसीपी वीर विचित्र के अनुसार, जुलाई 2025 में स्ट्रीट क्रिमिनल्स के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में 650 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार किए गए। इसमें 24 लुटेरे, 28 झपटमार, 21 सेंधमार और 75 चोर शामिल थे। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में मोबाइल फोन, नकदी, दोपहिया वाहन और आभूषण भी बरामद किए।

RELATED NEWS

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

अक्टूबर 25, 2026
Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026

अपराधों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख 

संगठित अपराधों के खिलाफ भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। अवैध हथियारों, शराब, जुआ और मादक पदार्थों के खिलाफ 14 आर्म्स एक्ट, 29 एक्साइज एक्ट, 10 जुए से संबंधित और 4 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए। इन अभियानों के दौरान 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अवैध सामग्रियों को जब्त किया गया। इसके अलावा, पिछले एक महीने में पुलिस ने 10 भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से कानून से बचते आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान 33 साल बाद मिला पहला नेशनल अवॉर्ड,  बांहें फैलाकर…

वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को मिली सफलता 

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अन्य उपद्रव करने वालों पर भी पुलिस की नजर रही। इस दौरान 1000 से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, जबकि 450 से ज्यादा लोगों के खिलाफ BNSS और DP एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वाहन चोरी के मामलों में भी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। पुलिस ने 111 ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया और 106 वाहन चोरी के मामलों को सुलझाया। इसके अलावा, 51 स्कूटी, 42 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन, एक थ्री-व्हीलर और 4 फोर-व्हीलर जब्त किए गए।

Tags: delhi news

Gulshan

Related Posts

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

by Admin Desk
अक्टूबर 25, 2026

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को...

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Next Post
CCRAS Recruitment 2025

CCRAS Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन ? 

Cafe in North Jakarta introduces an unique birthday cake

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India