शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi pollution: दिल्ली में दमघोंटू हवा-10 इलाकों में AQI 400 के पार, पटाखों की बिक्री पर रोक

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को कई इलाकों का AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ। जहरीली हवा के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं, और सरकार आर्टिफिशियल बारिश पर विचार कर रही है। पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2024
in Breaking, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा
Delhi pollution
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

BS4 diesel cars relief Delhi pollution

दिल्ली में ‘नो एंट्री’: प्रदूषण के चलते BS-6 से नीचे वाले वाहनों पर बैन, बॉर्डर पर कड़ा पहरा

दिसम्बर 18, 2025
Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का तांडव: 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा 10,000 रुपये मुआवजा

दिसम्बर 17, 2025

Delhi pollution: दिल्ली और एनसीआर की जहरीली हवा ने जीवन मुश्किल कर दिया है। गुरुवार सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 दर्ज हुआ, जबकि बवाना, आनंद विहार और अशोक विहार जैसे इलाकों में यह 400 से ऊपर पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है। वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार ग्रैप-4 लागू कर चुकी है और अब आर्टिफिशियल बारिश कराने पर विचार हो रहा है। पुलिस ने दिल्ली में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल स्थिति में सुधार की उम्मीद कम है।

खतरनाक स्तर पर प्रदूषण

दिल्ली में हवा जहरीली (Delhi pollution) बनी हुई है, जिससे लोग सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम को धुंध की चादर छाई रहती है, जो वायु प्रदूषण की गंभीरता को दर्शाती है। आनंद विहार (409), अशोक विहार (418), बवाना (423), जहांगीरपुरी (439) और पंजाबी बाग (411) जैसे इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ। पूरे एनसीआर में भी हवा की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की धीमी गति के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना नहीं है।

पटाखों पर सख्ती

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम (Delhi pollution) उठाए हैं। पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पहले ही 1 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब पुलिस ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी कर ऑनलाइन पटाखों की बिक्री बंद करने को कहा है। अपराध शाखा ने 19 नवंबर को इन प्लेटफॉर्म्स को ई-मेल के जरिए नोटिस दिया, ताकि प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा सके।

ग्रैप-4, आर्टिफिशियल बारिश की योजना

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत ग्रैप-4 लागू कर दिया है। इसके तहत प्रदूषणकारी गतिविधियों पर सख्ती की जा रही है। साथ ही, आर्टिफिशियल बारिश कराने की संभावना पर भी चर्चा हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन यह अस्थायी समाधान है।

खराब वायु गुणवत्ता के कारण बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेज बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोग मास्क और एयर प्यूरीफायर का सहारा ले रहे हैं, लेकिन प्रदूषण से निजात पाने में यह नाकाफी साबित हो रहा है।

यहां पढ़ें: यूपी में सर्दी का कहर, 30 जिलों में घना कोहरा, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
Tags: AQI 400delhi pollution
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BS4 diesel cars relief Delhi pollution

दिल्ली में ‘नो एंट्री’: प्रदूषण के चलते BS-6 से नीचे वाले वाहनों पर बैन, बॉर्डर पर कड़ा पहरा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2025

Delhi pollution GRAP 4 rules: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए आज, 18 दिसंबर से राजधानी में...

Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का तांडव: 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा 10,000 रुपये मुआवजा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2025

Delhi Pollution 50 Percent WFH: दिल्ली-एनसीआर में जानलेवा स्तर तक पहुँच चुके वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने...

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

by Kanan Verma
दिसम्बर 5, 2025

Delhi NCR मौसम अपडेट: कोहरा, ठंड और शीतलहर की चेतावनी Delhi NCR में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना...

India Gate pollution protest clash

Protest for A Q I: इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा मिर्ची स्प्रे से चार पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

by SYED BUSHRA
नवम्बर 24, 2025

Air Pollution Protest at India Gate: रविवार को राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के खिलाफ लोगों ने...

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

by SYED BUSHRA
नवम्बर 11, 2025

Delhi Schools AQI: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर छा गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों...

Next Post
ASI team

संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर गरमाया माहौल, प्रशासन अलर्ट, RPF की हुई तैनाती

UP sugar mills

UP sugar mills: किसानों के लिए राहत, चीनी मिलों में पेराई शुरू, गन्ना इंडेंट भी जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist