Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

6 दिन बारिश से राहत नहीं! दिल्ली में येलो अलर्ट, 15 राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले 6 दिन तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 15 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 4, 2025
in Breaking, दिल्ली
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi rain: दिल्ली-NCR में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जहां एक ओर कई इलाकों में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने Delhi के लिए अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। 5 और 6 जुलाई के लिए खासतौर पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है। बारिश से राहत तो नहीं मिलेगी, लेकिन गर्मी जरूर कम होगी। Delhi के साथ-साथ उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली में अगले 6 दिन बारिश तय

Delhi में बीते कुछ दिनों से मौसम बार-बार करवट ले रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश ने लोगों को असमंजस में डाल रखा है। मौसम विभाग ने अब 6 दिन तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। 5 और 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 3 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा था, जो अब 35 और 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

RELATED POSTS

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

November 18, 2025
Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025

पहाड़ी राज्यों में भी तेज बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के देहरादून में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि हिमाचल के शिमला में हल्की बारिश हो सकती है। 9 जुलाई तक राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश होती रहेगी। 4 और 5 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

15 राज्यों में बरसेंगे बादल

अगले 7 दिन मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक समेत 15 से अधिक राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। खासकर असम, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में अगले कुछ दिन बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं।

तेज हवाएं और बिजली गिरने का भी खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अंडमान-निकोबार द्वीप, बिहार, राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे समुद्र में भी हलचल तेज हो सकती है।

Akhilesh Yadav की सुरक्षा में बड़ी चूक: आजमगढ़ में मंच की ओर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Next Post
Meerut

Meerut NCR Medical College Scam: डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी डॉ. शिवानी पर CBI का शिकंजा, गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी

screenshot scam : क्या मोबाइल की फोटो और स्क्रीनशॉट से चोरी हो रहा है आपका डाटा जानिए कैसे इससे बचें

screenshot scam : क्या मोबाइल की फोटो और स्क्रीनशॉट से चोरी हो रहा है आपका डाटा जानिए कैसे इससे बचें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version