Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Diwali 2025 : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सजेगा दीपों का महासागर! 1.51 लाख दीयों की रौशनी से शाम बनेगी यादगार

Diwali 2025 : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सजेगा दीपों का महासागर! 1.51 लाख दीयों की रौशनी से शाम बनेगी यादगार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीपोत्सव का आयोजन हमारे हिंदू पर्वों की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करने वाला उत्सव है। यह आस्था, आत्मसम्मान और सनातन परंपराओं के पुनरुत्थान का प्रतीकात्मक क्षण है।

by Gulshan
18/10/2025
Diwali 2025

RELATED NEWS

Diwali 2025: इस शहर में सबसे पहले मनाई गई थी दिवाली, जानें आतिशबाजी के साथ कब शुरू हुई पटाखा जलाने की परंपरा

Diwali 2025: इस शहर में सबसे पहले मनाई गई थी दिवाली, जानें आतिशबाजी के साथ कब शुरू हुई पटाखा जलाने की परंपरा

October 20, 2025
Diwali 2025: जानें इन शहरों पर क्यों होती है महानिशा की अराधना, बड़ी दिलचस्प है दिवाली पर्व की ये गाथा

Diwali 2025: जानें इन शहरों पर क्यों होती है महानिशा की अराधना, बड़ी दिलचस्प है दिवाली पर्व की ये गाथा

October 20, 2025

Diwali 2025 : नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शनिवार, 18 अक्टूबर को इतिहास रचने जा रहा है, जब पूरा इलाका दीयों की अद्भुत रौशनी में नहा उठेगा। यहां पहली बार राजधानी स्तर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1 लाख 51 हजार दीप एक साथ जलाए जाएंगे। दीपों की इस श्रृंखला के साथ भव्य ड्रोन शो, रामकथा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस शाम को यादगार बना देंगी। दिल्ली और देशभर के लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस आयोजन को आस्था और सनातन परंपरा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस भव्य दीपोत्सव में शामिल होकर “प्रकाश और परंपरा के इस मिलन” के क्षण को महसूस करें। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज शाम 6 बजे से कर्तव्य पथ पर 1 लाख 51 हजार दीपों की श्रृंखला के साथ दिल्ली अपना पहला दिव्य दीपोत्सव मना रही है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे हिंदू पर्वों की सांस्कृतिक चेतना का जागरण, आस्था और आत्मगौरव के पुनर्जागरण का प्रतीक है। आइए, इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने वनवास से लौटे थे, तब पूरी धरती दीपों से आलोकित हो उठी थी। और जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए, तो भारत ने अपनी आत्मा को फिर से पहचान लिया। उसी आध्यात्मिक ऊर्जा और राममय वातावरण को अब दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पुनः साकार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा ? 

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की दिवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह देश की राजधानी की पहचान और भावनाओं का उत्सव है। इसे न सिर्फ मनाया जाना चाहिए, बल्कि दिल से महसूस भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक सनातनी सरकार सत्ता में होती है, तो उसके उत्सवों में भव्यता और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। आज दिल्ली के लोग—चाहे बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग—सभी खुशी से झूम रहे हैं।

https://twitter.com/gupta_rekha/status/1979422628030091701

यह भी पढ़ें : Kasganj के व्यापारी को बेहोश कर जयपुर में फेंका…

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने GST क्रेडिट में राहत, पटाखों के परमिट, छठ घाटों की तैयारी, और युवाओं के लिए इवेंट मैनेजमेंट के अवसर जैसे कई कदम उठाए हैं, ताकि राजधानी फिर से अपने त्योहारों की रौनक महसूस कर सके। उन्होंने कहा, “दिल्ली अब अपने त्योहारों को खुलकर मनाएगी, अपनी खुशियों को पूरे उत्साह से व्यक्त करेगी। जब कर्तव्य पथ पर लाखों दीप एक साथ जलेंगे, तब दिल्ली भव्यता और दिव्यता की साक्षी बनेगी। यही प्रकाश आने वाले समय में न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश को आलोकित करेगा।”

Related Posts

Diwali 2025: इस शहर में सबसे पहले मनाई गई थी दिवाली, जानें आतिशबाजी के साथ कब शुरू हुई पटाखा जलाने की परंपरा

Diwali 2025: इस शहर में सबसे पहले मनाई गई थी दिवाली, जानें आतिशबाजी के साथ कब शुरू हुई पटाखा जलाने की परंपरा

October 20, 2025
Diwali 2025: जानें इन शहरों पर क्यों होती है महानिशा की अराधना, बड़ी दिलचस्प है दिवाली पर्व की ये गाथा

Diwali 2025: जानें इन शहरों पर क्यों होती है महानिशा की अराधना, बड़ी दिलचस्प है दिवाली पर्व की ये गाथा

October 20, 2025
Next Post
Chandler Langevin

अमेरिका में भारतीयों के निर्वासन की माँग पर बवाल: फ्लोरिडा नेता चैंडलर लैंगविन को सिटी काउंसिल की फटकार

Ghazipur

Ghazipur में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 6 बच्चियां डूबीं; 2 की मौत, 1 लापता; मल्लाहों ने बचाई 3 जिंदगियां

Rakesh Tikait

हाथरस फेक एनकाउंटर में टिकैत की दहाड़: पीड़ित से मिले, पुलिस को घेरा!

POPULAR POST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India