Sunday, February 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Fake Smartphone: दिल्ली में पकड़ा गया बड़ा फर्जी ब्रांडेड मोबाइल फोन का रैकेट, कैसे जाने असली नक़ली का फर्क

दिल्ली के करोल बाग में नकली स्मार्टफोन बेचने का बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। सस्ते दाम का लालच नुकसानदायक हो सकता है। फोन खरीदते समय IMEI जांच और अधिकृत स्टोर से खरीद जरूरी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 24, 2025
in दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Fake Phone Scam: दिल्ली के मशहूर करोल बाग मार्केट से नकली स्मार्टफोन बेचने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां हाल ही में एक बड़े फर्जी मोबाइल रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें नामी ब्रांड के महंगे फोन नकली तरीके से तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे। यह घटना दिसंबर 2025 की बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चीन से सस्ते मोबाइल पार्ट्स मंगवाते थे। इन पार्ट्स को जोड़कर सैमसंग के महंगे मॉडल जैसे अल्ट्रा, फ्लिप और फोल्ड जैसे दिखने वाले फोन तैयार किए जाते थे। इन फोनों पर वियतनाम से मंगाए गए फर्जी IMEI स्टिकर लगाए जाते थे, ताकि ये असली लगें। इसके बाद इन्हें 35 से 40 हजार रुपये में बेचा जाता था, जबकि असली फोन की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा होती है।

RELATED POSTS

Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

January 7, 2026
Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

January 6, 2026

पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से अधबने मोबाइल फोन, बैटरियां और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बरामद किए। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के नकली फोन अब खुलेआम बाजारों में बेचे जा रहे हैं और आम लोग सस्ते दाम के लालच में फंस जाते हैं।

नकली फोन से हो सकता है बड़ा नुकसान

नकली फोन देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं। इन पर न तो कंपनी की वारंटी मिलती है और न ही किसी तरह की सर्विस। सबसे बड़ा खतरा यह है कि ऐसे फोनों से आपका निजी डेटा लीक हो सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए फोन खरीदते समय थोड़ी सावधानी बहुत जरूरी है।

फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले, हमेशा मोबाइल कंपनी के ऑफिशियल स्टोर या किसी बड़े और अधिकृत डीलर से ही फोन खरीदें। लोकल दुकानों पर बहुत ज्यादा डिस्काउंट मिले तो सतर्क हो जाएं। फोन का बॉक्स और बिल जरूर चेक करें। पैकेजिंग में ब्रांड का लोगो, स्पेलिंग और जानकारी सही होनी चाहिए। ओरिजिनल बिल लेना न भूलें।

IMEI नंबर जरूर जांचें

फोन में *#06# डायल करके IMEI नंबर देखें। इस नंबर को फोन के बॉक्स और सेटिंग्स में दिए गए IMEI से मिलाएं। इसके बाद सरकारी संचार साथी पोर्टल पर जाकर IMEI वेरिफाई करें। यह सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है।

आप sancharsaathi.gov.in या ceir.sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Mobile’ या IMEI Verification विकल्प में 15 अंकों का IMEI नंबर डाल सकते हैं। कभी-कभी मोबाइल नंबर पर OTP भी आता है। अगर स्टेटस ‘Genuine’ या वैध दिखे, तो फोन सही है। लेकिन ‘Duplicate’, ‘Blacklisted’ या ‘Invalid’ आए, तो ऐसा फोन बिल्कुल न लें।

SMS से भी कर सकते हैं जांच

आप SMS के जरिए भी फोन की जांच कर सकते हैं। किसी भी मोबाइल से “KYM 15 अंकों का IMEI नंबर” लिखकर 14422 पर भेज दें। जवाब में आपको फोन का स्टेटस मिल जाएगा।

नकली फोन मिले तो शिकायत करें

अगर गलती से नकली फोन मिल जाए, तो तुरंत पुलिस में शिकायत करें और दुकान की पूरी जानकारी दें। इससे दूसरे लोग भी ठगी से बच सकते हैं। नकली फोन की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा उपाय है।

Tags: delhi crime newsFake Smartphone Scam
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

by SYED BUSHRA
January 7, 2026

Laxmi Nagar Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर...

Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Delhi Laxmi Nagar Case: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई...

Delhi triple murder case background

Delhi Triple Murder Case: लक्ष्मी नगर में रिश्तों का खौफनाक अंत, मां, बहन और भाई की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Delhi Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज...

Delhi police constable snatching case

शालीमार गार्डन में चौंकाने वाली घटना महिला से कुंडल झपटने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही ,भीड़ ने दबोचा

by SYED BUSHRA
December 17, 2025

Delhi police constable snatching case:दिल्ली के शालीमार गार्डन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला...

Jafrabad Double Murder Case Delhi

Delhi Crime News:दिल्ली के जाफराबाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

by SYED BUSHRA
December 16, 2025

Jafrabad Double Murder Case Delhi:दिल्ली की राजधानी के जाफराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात...

Next Post
कुलदीप सेंगर की बेल पर भड़के राहुल: “मृत अर्थव्यवस्था के साथ मृत समाज बन रहा भारत”

कुलदीप सेंगर की बेल पर भड़के राहुल: "मृत अर्थव्यवस्था के साथ मृत समाज बन रहा भारत"

Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist