Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Farmer Protest Live Updates: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से पुलिस बैरिकेडिंग हटी, किसान अब दलित प्रेरणा स्थल पर करेंगे प्रदर्शन

Farmer Protest Live Updates: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से पुलिस बैरिकेडिंग हटी, किसान अब दलित प्रेरणा स्थल पर करेंगे प्रदर्शन

Farmer Protest Live Updates: भारतीय किसान परिषद, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई संगठनों के नेतृत्व में किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

by Akhand Pratap Singh
02/12/2024
Farmer Protest

Farmer Protest Live: भारतीय किसान परिषद, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई संगठनों के नेतृत्व में किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे। अपनी पांच प्रमुख मांगों को लेकर किसान सोमवार को संसद परिसर की ओर मार्च करेंगे। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई रास्तों का रुख बदल दिया गया है। किसानों का यह मार्च आज दोपहर 12 बजे महामाया फ्लाईओवर से शुरू होगा, जिसमें पैदल और ट्रैक्टरों पर सवार किसानों का एक बड़ा समूह दिल्ली की ओर बढ़ेगा।

Farmer Protest Live Update:

 

अधिकारियों ने किसानों को दिलाया भरोसा

जिला प्रशासन और नोएडा-यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसान नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगें यूपी के मुख्य सचिव तक पहुंचाई जा रही हैं। इसके बाद किसान नेताओं ने सहमति जताई कि किसान सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल पर चले जाएंगे। नेताओं ने किसानों से अपील की है कि वे भी सड़क खाली कर प्रेरणा स्थल के अंदर चले आएं, जिससे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो सके। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी और ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा।

RELATED NEWS

Delhi-NCR

Delhi-NCRमें बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर आफत के आसार

July 27, 2025
Delhi-NCR

Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर, राजस्थान में लू के आसार; पहाड़ी राज्यों पर भी मौसम की मार

May 22, 2025

बॉर्डर पर प्रदर्शन के कारण माहौल तनावपूर्ण

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोके रखा है, जबकि किसान किसी भी कीमत पर दिल्ली जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

महामाया फ्लाईओवर के पास यातायात ठप 

दिल्ली कूच के लिए बड़ी संख्या में किसानों के सड़कों पर उतरने से नोएडा की कई सड़कों पर भारी जाम लग गया। महामाया फ्लाईओवर के पास यातायात कई किलोमीटर तक ठप है।

धरने पर बैठ गए किसान

महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग की है। किसान वहीं पर धरने पर बैठ गए।

किसानों ने नोएडा में तोड़ा पुलिस बैरिकेड

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों ने नोएडा में पुलिस की बैरिकेड को तोड़ दिया है। यूपी पुलिस ने नोएडा में किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया है।

#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी किसान दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए हैं। pic.twitter.com/SuypsRPjpo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2024

मांगे नहीं होगी पूरी..नहीं जाएंगे घर

एक किसान नेता ने कहा, “सरकार और अधिकारियों के पास हमारी मांगें पूरी करने का पर्याप्त समय है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, हम वापस नहीं जाएंगे। हमने पहले ही उन्हें अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है। अगर शाम तक कोई घोषणा नहीं होती, तो हम अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे।”

महमाया फ्लाईओवर तक पहुंचे किसान 

किसान महमाया फ्लाईओवर तक पहुंच चुके हैं और दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।

मार्च को लेकर किसानों से लगातार चल रही बात- मीना 

नोएडा के जॉइंट सीपी शिवहरि मीना ने बताया कि ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर किसानों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल भी इस मुद्दे पर तीन घंटे तक बातचीत हुई। सुरक्षा के मद्देनजर तीन-स्तरीय योजना बनाई गई है। लगभग 5,000 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है और लगभग 1,000 पीएसी जवान भी सुरक्षा ड्यूटी पर लगाए गए हैं। वाटर कैनन जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने क्या कहा?

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सरकार उनकी बात सुनने और चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार भी सरकार ने किसानों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए बिना शर्त कानून वापस लिए थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि एनडीए सरकार किसानों की भावनाओं को समझते हुए उनके हित में काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बातचीत का रास्ता अभी भी खुला है और पहले संवाद किया जाना चाहिए।

#WATCH | Patna: On the farmers’ ‘Delhi Chalo’ march, Union Minister Chirag Paswan says, “The government is ready to listen to the farmers and talk to them. Last time also, the government took back the laws which they had objections to without any condition. This shows the… pic.twitter.com/3XbbeNP92x

— ANI (@ANI) December 2, 2024

डीएनडी पहुंचे किसान

दिल्ली कूच के लिए डीएनडी पर जुटे किसानों ने कहा कि अगर रोका गया तो हम बैरिकेड्स तोड़ देंगे।

दिल्ली की ओर जाने के लिए ये होगा रूट

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर अंडरपास से होकर कालिंदी कुंज, सेक्टर-51, सेक्टर-60 और फिर मॉडल टाउन के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

नोएडा के एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीना ने कहा कि 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दो और संगठन 6 दिसंबर को करेंगे मार्च

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा सहित अन्य किसान संगठनों ने भी 6 दिसंबर से दिल्ली मार्च का आह्वान किया है। ये संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी समेत अपनी मांगों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

नोएडा :

संयुक्त किसान मोर्चा आज महामाफ फ्लाईओवर पर करेगा धरना प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा 12:00 बजे चिल्ला बॉर्डर होते हुए दिल्ली में करेगा प्रवेश

चप्पे चप्पे पर पुलिस को किया गया तैनात

किसान धरने की वजह से एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम @noidapolice @CP_Noida #Noida pic.twitter.com/JuZBNHqbPA

— News1India (@News1IndiaTweet) December 2, 2024

चिल्ला बॉर्डर पर लगा जाम

दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है, क्योंकि किसान दिल्ली कूच पर अड़े हुए हैं। दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। यहां सुबह से ही लंबा जाम देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े: दिल्ली में AAP का सियासी हाहाकार…भारद्वाज के कौन से पोस्ट से मचाया बवाल ?

किसानों की 5 प्रमुख मांगे

  • पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 10% विकसित प्लॉट का आवंटन और 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा।
  • भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्विकास के लाभ।
  • हाई पावर कमेटी की सिफारिशों का कार्यान्वयन।
  • आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण।
  • रोजगार और पुनर्वास के लाभ।

Related Posts

Delhi-NCR

Delhi-NCRमें बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर आफत के आसार

July 27, 2025
Delhi-NCR

Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर, राजस्थान में लू के आसार; पहाड़ी राज्यों पर भी मौसम की मार

May 22, 2025
Farmer Protest

Farmer Protest: पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर सील.. पुलिस ने रोका तो सड़कों पर धरने पर बैठे किसान

March 5, 2025
Farmer Protest

शंभू बॉर्डर पर किसान ने की सुसाइड की कोशिश, खाई सल्फास की गोलियां…

January 9, 2025
Farmer Protest

14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का जत्था, शंभू बॉर्डर से सरवन सिंह पंढेर का ऐलान

December 10, 2024
CO अनुज चौधरी के बाद अब इस DSP का छलका दर्द, बोले, ‘हमने शहीद होने के लिए नहीं पहनी वर्दी’

CO अनुज चौधरी के बाद अब इस DSP का छलका दर्द, बोले, ‘हमने शहीद होने के लिए नहीं पहनी वर्दी’

December 8, 2024
Farmer Protest :  किसानों का हल्लाबोल…. दिल्ली मार्च पर अड़े, पुलिस ने लगाया सुरक्षा का चक्रव्यूह

Farmer Protest : किसानों का हल्लाबोल…. दिल्ली मार्च पर अड़े, पुलिस ने लगाया सुरक्षा का चक्रव्यूह

December 8, 2024
Greater Noida

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 5, 2024
Farmer Protest

किसान नेता टिकैत को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, ट्रक से भागने की कोशिश हुई नाकाम

December 4, 2024
Farmer Protest : नोएडा से दिल्ली के लिए किसानों का मार्च… कौन कर रहा लीड ? जानें क्या है उनकी मांगें

Farmer Protest : नोएडा से दिल्ली के लिए किसानों का मार्च… कौन कर रहा लीड ? जानें क्या है उनकी मांगें

December 2, 2024
Next Post
PM Internship Scheme

PM Internship Scheme : आज से शुरू हो रही पीएम इंटर्नशिप स्कीम, पीएम मोदी युवाओं से करेंगे संवाद

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: विवियन ने तोड़ी चाहत की बोतल, घर में मचा बवाल, जमकर हुआ लड़ाई झगड़ा

Kanguva OTT Release

Kanguva OTT Release: थिएटरर्स के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी सूर्या की कंगुवा, जानें कब और कहां होगी रिलीज

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India