Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » द्वारका में हुआ भयानक अग्निकांड आग से जान बचाने कूदे पिता-बच्चे, 3 की दर्दनाक मौत

द्वारका में हुआ भयानक अग्निकांड आग से जान बचाने कूदे पिता-बच्चे, 3 की दर्दनाक मौत

दिल्ली के द्वारका सेक्टर में एक इमारत की सातवीं मंजिल पर बने फ्लैट में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों ने आग से बचने के लिए बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान चली गई। फिलहाल पूरी सोसायटी को खाली करवा लिया गया है।

by Gulshan
10/06/2025
Delhi Heavy Fire

RELATED NEWS

No Content Available

Delhi Heavy Fire : दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित सबद अपार्टमेंट की एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार को दोपहर के समय भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले इमारत की सातवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी। हादसा इतना भयावह था कि आग की चपेट में आए एक परिवार के तीन सदस्य—पिता और उनके दो बच्चे—जान बचाने के प्रयास में बालकनी से नीचे कूद पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आग लगते ही 10 वर्षीय एक लड़का और लड़की घबरा गए और खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद पड़े। दोनों को तुरंत द्वारका के आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ समय बाद पिता यश यादव (35) भी जान बचाने के लिए नीचे कूदे। उन्हें आईजीआई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में झुग्गी पर सियासी संग्राम, भूमिहीन पहुंची अतिशी को पुलिस…

यश यादव फ्लेक्स बोर्ड के कारोबार से जुड़े थे। हादसे में यश की पत्नी और बड़ा बेटा किसी तरह आग से बच निकले। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उन्हें भी आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से दोनों अस्पतालों में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है ताकि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मिल सके।

मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियां 

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। आग पर काबू पाने का प्रयास अभी जारी है। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरी सोसायटी को खाली करा लिया गया है। वहां रह रहे सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। एहतियातन सोसायटी की बिजली और पीएनजी गैस की आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। साथ ही, बिल्डिंग की संरचनात्मक स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए डीडीए और एमसीडी को सूचित कर दिया गया है। यह घटना एक बार फिर से बहुमंजिला इमारतों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Panchayat 4

Panchayat 4 का इंतजार अब नहीं करना.. पहले चाहिए सीरीज, बस इस लिंक पर करो क्लिक!

Indian Road Infrastructure

कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्पीड का कमाल, गडकरी ने दिखाया हाईवे क्रांति का नया नक्शा!

RCB STAMPEDE

क्या RCB पर लगेगा 1 साल का बैन नहीं होंगे 2026 IPL का हिस्सा,क्या है इस वायरल दावे की हक़ीक़त

POPULAR POST

Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026

LATEST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India