Site icon News1India

चुनाव से पहले दिल्ली से आई गुड न्यूज़, 80 हज़ार बुजुर्गों को मिलेगा फायदा, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि दिल्ली में 80 हजार नई वृद्धावस्था पेंशन शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2015 में जब उनकी सरकार बनी, तब दिल्ली में 3 लाख 32 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी। पिछले 9 सालों में इसे बढ़ाकर 4.5 लाख कर दिया गया। अब 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 60 से 69 साल के बुजुर्गों को 2000 रुपए और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन मिलती है, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां डबल इंजन वाली सरकारें हैं, वहां बुजुर्गों को सिर्फ 500-600 रुपए मिलते हैं, जबकि दिल्ली में उनकी सरकार सिंगल इंजन होने के बावजूद सबसे ज्यादा पेंशन देती है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की तरह काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के कामों को रोकने के लिए बीजेपी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, लेकिन दिल्ली के लोगों के समर्थन से यह षड्यंत्र असफल हो गया।

यह भी पढ़ें : पर किया सनसनीखेज खुलासा, ‘पहले लाठी से पीटा फिर पुलिस ने पांच लोगों को गोलियों से भूना’

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल के जेल में होने के दौरान दिल्ली के बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई थी, लेकिन अब पेंशन फिर से शुरू हो गई है, और इसके लिए 24 घंटे में ही 10 हजार आवेदन भी आ गए हैं।

Exit mobile version