Saturday, November 14, 2026 4:15 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » दिल्ली-NCR में 5 दिसंबर तक जारी रहेगा ग्रैप-4, राज्यों की नीतियों से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज

दिल्ली-NCR में 5 दिसंबर तक जारी रहेगा ग्रैप-4, राज्यों की नीतियों से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। फिलहाल, 5 दिसंबर तक ग्रैप-4 के तहत लागू पाबंदियां जारी रहेंगी।

by Gulshan
02/12/2024
Delhi Air Pollution

Delhi Air Polution : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (2 दिसंबर, 2024) को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के समाधान के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चौथे चरण के प्रभावी तरीके से लागू न होने पर चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक गिरने के बावजूद, जीआरएपी-4 के तहत निर्धारित उपायों का ठीक से पालन नहीं किया गया है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां 5 दिसंबर तक लागू रहेंगी, और वह यह जानने के लिए उत्सुक है कि प्रदूषण स्तर में कितनी गिरावट आई है। इसके अलावा, ग्रैप-4 के कारण निर्माण कार्यों पर लगे प्रतिबंधों से प्रभावित मजदूरों को मुआवजा देने में राज्यों की ढिलाई पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मुख्य सचिवों को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होने का निर्देश दिया।

दिल्ली में बिना रुके हो रही ट्रकों की एंट्री

कोर्ट ने अपने द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट का निरीक्षण करते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। कुछ कमिश्नरों ने बताया कि दिल्ली के कई प्रवेश बिंदुओं पर लाइट की कमी है, और कुछ स्थानों पर स्थानीय दबंग व्यक्तियों के ट्रक बिना किसी रुकावट के दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं। एक कोर्ट कमिश्नर ने बाबा हरिदास नगर थाने के SHO से यह जानकारी प्राप्त की थी। इसके बाद, कोर्ट ने SHO को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : महाराजगंज जिला जेल में बन रही ऐसी बैरक, जहां रहने से कांप उठेंगे…

‘चाहते हैं पूर्ण समाधान ‘

बीते गुरुवार को हुई पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण IV के खराब क्रियान्वयन पर अधिकारियों की आलोचना की थी। कोर्ट ने कहा कि वह इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने की योजना बना रही है।

न्यायमूर्ति ओका ने कहा, “हम जो कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं, वह यह है कि हम मामले की गहराई से सुनवाई करेंगे। हम समस्या की जड़ तक पहुंचने की कोशिश करेंगे और विस्तृत निर्देश जारी करेंगे। कुछ तो करना ही होगा। यह समस्या हर साल नहीं आ सकती, हमें इसे तार्किक निष्कर्ष तक ले जाना होगा।”

Related Posts

No Content Available
Next Post
Hair Care Tips

Hair Care Tips: दोमुंहे बालों से पाएं तुरंत छुटकारा,घर में बनाए ये हेयर मास्क, जानें फायदेमंद उपाय

Fengal Cyclone : फेंगल की दस्तक से केरल बेहाल, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की अपील

Fengal Cyclone : फेंगल की दस्तक से केरल बेहाल, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की अपील

Farrukhabad News

प्रेमी युगल की हनुमान मंदिर में हुई अनोखी शादी, पुलिसवाले बने बाराती

POPULAR POST

Delhi-NCR Diwali Rush: दिवाली की धूम में ने बढ़ाया रोड पर जाम,दिल्ली वालो का हाल हुआ बेहाल

November 8, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

November 11, 2026
Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

November 14, 2026
IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026

LATEST

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

November 14, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

November 14, 2026
PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

November 14, 2026
Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

November 14, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India