Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » मिलिए शहीद IPS की जांबाज IAS पत्नी मधु रानी तेवतिया से, जो बनी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सचिव

मिलिए शहीद IPS की जांबाज IAS पत्नी मधु रानी तेवतिया से, जो बनी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सचिव

आईएएस डॉ मधु रानी तेवतिया बनी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सचिव, पति भी थे आईपीएफ अफसर, माफिया ने कर दी थी जांबाज अफसर की हत्या।

by Vinod
03/03/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वह निडर योद्धा हैं। जांबाजी में लेडी आईएएस अफसर डॉक्टर मधु रानी तेवतिया की गिनती होती है। अपने काम पर तेज, इमानदारी कूट-कूट कर भरी। आईपीएस से शादी की। पति भी खाकी की शान थे। पहली पोस्टिंग के दौरान जांबाज ‘सुपरकॉप’ खनिज माफियाओं के खिलाफ मैदान में उतरे। बेलगाम अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। तभी खूंखार माफियाओं ने टैक्ट्रर ट्रॉली के कुचल कर आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह की हत्या कर दी। पति जब शहीद हुए तब मधु रानी प्रेग्नेंट थीं। पति की हत्या की खबर सुनकर वह बदहवास हो गई और अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। कुछ माह के बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया और दोबारा नौकरी में वापस आई। पति के हत्यारों को सजा दिलाने को लेकर लड़ी। अब आईएएस मधु रानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सचिव बनाई गई हैं।

सीएम रेखा गुप्ता की सचिव बनी मधु रानी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। 27 साल के बाद प्रदेश में कमल का फूल खिला तो बीजेपी हाईकमान ने सूबे की कमान रेखा गुप्ता के हाथों में सौंपी। शपथ के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए और ब्यूरीकेसी में भी बदलाव कर रही हैं। इसी कड़ी में एमपी कैडर के शहीद आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी डॉक्टर मधु रानी तेवतिया को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का सचिव बनाया गया है। लेडी आईएएस अफसर मधु रानी गुप्ता ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। अ बवह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मिलकर प्रदेश को संवारेंगी। यमुना को साफ करने के अलावा सड़क, पेयजल समेत अन्य समस्याओं के निराकरण में अपना अहम किरदार निभाएंगी।

कौन हैं आईएएस डॉ मधु रानी तेवतिया

आईएएस अफसर डॉक्टर मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की आईएएस हैं। वह होमियोपैथ की डॉक्टर रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के नेहरू होमियोपैथ मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल से बीएचएमस की है। इसके बाद आईआईटी मद्रास से एमबीए की थीं। फिर 2004-2005 तक जूनियर रेजिडेंट के तौर पर दिल्ली स्थित डिफेंस अस्पताल में नौकरी कीं। 2006-2007 तक रक्षा मंत्रालय में वह लेफ्टिनेंट रहीं। उनकी तैनाती आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में थी। 2008 में आईएएस बनने के बाद 2009 में एमपी में पोस्टिंग हुई। 2009-2012 तक एमपी के जबलपुर, जौरा, रतलाम, राजगढ़ और ग्वालियर में तैनात रहीं।

RELATED NEWS

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

November 26, 2025
CM Rekha Gupta Atal Canteen

दिल्ली में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास, हर जरूरतमंद को ₹5 में मिलेगा भोजन

November 22, 2025

एडिशनल सीईओ नेशनल हेल्थ ऑथरिटी में सीईओ

कैडर ट्रांसफर होने के बाद आईएएस डॉ मधु रानी 2012-2014 तक दिल्ली जल बोर्ड, शिक्षा विभाग समेत अन्य जगहों पर तैनात रहीं। 2014-2017 तक डॉ मधु रानी तेवतिया नॉर्थ दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की डीसी रहीं। 2017-2019 तक अरुणाचल प्रदेश सरकार में सेक्रेटरी रहीं। 2019 से 2021 तक भारत सरकार में काम कीं। 2021-2022 तक केंद्रीय हाउसिंग और अर्बन अफेयर में लैंड एंड डेवलपमेंट अफसर रहीं। दिसंबर 2022-2024 तक स्वच्छ भारत मिशन में डायरेक्टर थीं। अभी वह एडिशनल सीईओ नेशनल हेल्थ ऑथरिटी में थीं।

होली की दिन हुई थी पति की हत्या

दरअसल, दिल्ली सीएम की सचिव डॉ मधु रानी तेवतिया पहले एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी थीं। उनके पति आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह भी एमपी कैडर के अधिकारी थे। नरेंद्र कुमार सिंह की पोस्टिंग मुरैना जिले में बतौर एसडीओपी थी। वहीं, डॉ मधु रानी तेवतिया की तैनाती ग्वालियर में थी। आठ मार्च को होली के दिन आईपीएस नरेंद्र कुमार के सरकारी आवास में जश्न की तैयारी थी। ड्यूटी के दौरान रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था।

दिल्ली में बच्चे को दिया जन्म

जब आईपीएस पति की हत्या हुई थी, उस समय आईएएस अफसर मधु रानी तेवतिया प्रेग्नेंट थीं। इसकी वजह से वह मैटरनिटी लीव पर थीं। पति की हत्या के बाद मधु पहुंची थीं। अंतिम संस्कार के बाद वह अलीगढ़ स्थित ससुराल गईं। ससुराल में सिर्फ लिविंग रूम के अंदर दीवारों पर टंगी शादी की तस्वीरों को देखा और चेकअप के लिए अस्पताल चली गईं। पति की हत्या आठ मार्च को हुई थी और डॉ मधु रानी ने 20 मार्च 2012 को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बच्चे को जन्म दी थीं। उन्हें बेटे हुआ था। तस्वीरों के साथ डॉ मधु रानी तेवतिया के पास पति की निशानी के रूप में बेटा ही है। उसी के सहारे वह जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

तब शहीद के पिता ने कहा था

आईपीएस नरेंद्र कुमार की हत्या तब हुई थी, जब उनके दादा गंगा चरण, लंबे समय के बाद अपने पोते से मिलने आये थे। यह उनके लिए एक विशेष अवसर था और परिवार एक साथ होली मनाने के लिए उत्सुक था। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। वहीं, आईपीएस नरेंद्र कुमार के पिता, केशव देव, जो अलीगढ़ में एक सब-इंस्पेक्टर थे। उन्होंने उस समय कहा था कि मेरा बेटा एक ईमानदार पुलिस अधिकारी था और कई बार खनन माफिया द्वारा रिश्वत की पेशकश के बावजूद, वह अवैध खनन को रोकने की कोशिश कर रहा था। यही कीमत उसे चुकानी पड़ी।

वालियर स्थानांतरित कर दिया गया

ग्वालियर में तैनात आईएएस अधिकारी डॉ मधु रानी तेवतिया पति की हत्या के समय दिल्ली में थीं। वह मैटरनिटी लीव पर थीं। तेवतिया के पिता एसपी सिंह दिल्ली पुलिस में थे। तेवतिया ने पति की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ने की कसम खाई थी। परिवार ने उस समय आरोप लगाया था कि तेवतिया को भी निशाना बनाया गया है और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार जीतने के बावजूद, उन्हें जबलपुर से ग्वालियर स्थानांतरित कर दिया गया।

एमपी कैडर की आईएएस अफसर हैं मधुरानी

आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह को पहले बिहार कैडर मिला था। पत्नी एमपी कैडर में थी। इसकी वजह से उन्होंने कैडर ट्रांसफर करवाया था। हत्या से 45 दिन पहले ही मुरैना में उनकी पोस्टिंग हुई थी। अलीगढ़ स्थित लालपुर गांव से उनका जुड़ाव था। आईपीएस बनने के बाद भी गांव आते जाते रहते थे। पत्नी डॉ मधु रानी तेवतिया भी गांव आती थीं। , पति की हत्या के बाद डॉ मधु रानी तेवतिया के ससुर शव देव ने कहा था कि वह एक मजबूत महिला है और उसने कसम खाई है कि वह सुनिश्चित करेगी कि उसके पति को न्याय मिले।

Related Posts

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

November 26, 2025
CM Rekha Gupta Atal Canteen

दिल्ली में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास, हर जरूरतमंद को ₹5 में मिलेगा भोजन

November 22, 2025
कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

August 20, 2025
Delhi CM Rekha Gupta

पत्नी से झगड़ा, नशे में धुत्त… दिल्ली CM रेखा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार!

June 7, 2025
आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

February 20, 2025
Next Post
up politics : लीक’ हो गया नाम, जानिए किस नेता को बीजेपी सौंपने जा रही यूपी चीफ की बागडोर

up politics : लीक’ हो गया नाम, जानिए किस नेता को बीजेपी सौंपने जा रही यूपी चीफ की बागडोर

UP Weather Update

UP Weather Update: दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड.. 30 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम

Uttar Pradesh

अलीगढ़ में समलैंगिक प्रेम कहानी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रिंग सेरेमनी के दौरान सहेली ने किया हंगामा

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

LATEST

Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

November 2, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 2, 2026
Free LPG Cylinder Scheme UP

LPG Scheme : दिवाली पर महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, जानें कैसे उठाएं फायदा

November 2, 2026
Delhi Crime : शराब पार्टी के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश में गयी एक जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime : शराब पार्टी के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश में गयी एक जान, दो आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026
Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026
BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India