Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

दीपावली के मद्देनजर लखनऊ के सभी बाजार इस सप्ताह खुले रहेंगे। बिजली विभाग निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जबकि व्यापारियों ने सफाई, यातायात व्यवस्था और देर रात तक पुलिस गश्त की मांग उठाई है।

by SYED BUSHRA
01/11/2026
Lucknow Diwali Market

Lucknow Diwali Market:दीपावली के त्योहार को देखते हुए लखनऊ के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। इस सप्ताह राजधानी के किसी भी बाजार में साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। आलमबाग से पुराने लखनऊ तक गुरुवार को बंद रहने वाले बाजार भी खुलेंगे। वहीं बुधवार को साप्ताहिक बंदी वाले गोमती नगर के बाजारों में भी कारोबार जारी रहेगा। व्यापारियों ने त्योहार के मद्देनजर यह फैसला लिया है, ताकि खरीदारी के अहम सप्ताह में कारोबार प्रभावित न हो।

कारोबार के लिए अहम सप्ताह

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दीपावली व्यापारियों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इसके लिए व्यापारी पूरे साल इंतजार करते हैं। ऐसे में त्योहार से पहले का यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से बेहद अहम है। बाजार बंद रहने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी हो सकती है। इसी वजह से इस सप्ताह साप्ताहिक बंदी नहीं रखने का निर्णय लिया गया है।

बिजली आपूर्ति के विशेष इंतजाम

त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मध्यांचल के प्रबंध निदेशक ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि बाजारों में सुबह 10 बजे से देर रात तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

RELATED NEWS

No Content Available

निर्देशों के मुताबिक, बिजली लाइनों या अन्य उपकरणों की मरम्मत का काम बाजार खुलने से पहले सुबह या फिर रात में बाजार बंद होने के बाद किया जाए। इससे खरीदारी के व्यस्त समय में बिजली कटौती से बचा जा सकेगा।

वहीं व्यापारिक संगठनों ने भी बिजली अभियंताओं से आग्रह किया है कि किसी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखी जाए, ताकि बाजारों में कारोबार प्रभावित न हो।

सफाई और सुरक्षा पर जोर

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों में केवल बिजली ही नहीं, बल्कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बाजार खुलने से पहले सफाई व्यवस्था पूरी होनी चाहिए। खरीदारी के समय ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। इससे व्यापारियों के साथ ग्राहकों में भी भरोसा बना रहेगा।

उन्होंने देर रात तक पुलिस गश्त जारी रखने पर जोर दिया, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में सुरक्षा बनी रहे और लोग बिना किसी परेशानी के खरीदारी कर सकें।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

POPULAR POST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India