Thursday, November 26, 2026 7:14 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » नई दिल्ली स्टेशन को ‘अटल स्टेशन’ बनाने की पहल, सांसद खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली स्टेशन को ‘अटल स्टेशन’ बनाने की पहल, सांसद खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

सांसद खंडेलवाल ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन रखने की मांग की है। इससे पहले, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की भी मांग की जा चुकी है।

by Gulshan
06/07/2025
New Delhi Station

New Delhi Station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम “महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन” रखने का सुझाव दिया था। अब इसी कड़ी में चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री “अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन” रखने का प्रस्ताव रखा है। उल्लेखनीय है कि रेखा गुप्ता पहले भी दिल्ली जंक्शन का नाम बदलने की वकालत कर चुकी हैं।

सांसद खंडेलवाल का प्रस्ताव

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, जो देश का सबसे अहम, व्यस्त और ऐतिहासिक स्टेशन है, उसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने इसे अटल जी की स्मृति को राष्ट्रीय राजधानी में चिरस्थायी बनाने की दिशा में एक भावनात्मक और राष्ट्रहितैषी कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम “महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन” करने की भी सिफारिश की है। खंडेलवाल ने जानकारी दी कि वे जल्द ही इस विषय को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाने का भी इरादा रखते हैं।

पत्र में मुख्य रूप से क्या लिखा गया ?

खंडेलवाल ने अपने पत्र में लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन केवल एक यात्री केंद्र नहीं, बल्कि राजधानी का प्रवेशद्वार है। उसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी जैसे युगद्रष्टा और जननेता के नाम पर रखना दिल्लीवासियों और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान होगा।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : सरकारी बंगला खाली नहीं कर रहे चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को…

उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने न केवल बुनियादी ढांचे और परमाणु ताकत के क्षेत्र में प्रगति की, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान भी सशक्त हुई। अटल जी केवल राजनेता नहीं थे, बल्कि एक विचारशील कवि, प्रेरक वक्ता और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनका प्रभाव आज भी जनमानस पर कायम है।

अन्य शहरों के दिए उदाहरण

खंडेलवाल ने यह भी उल्लेख किया कि जिस तरह मुंबई के रेलवे स्टेशन का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बेंगलुरु का नाम क्रांतिवीर संगोली रायन्ना स्टेशन किया गया, उसी तरह दिल्ली में भी ऐतिहासिक महत्व वाले स्टेशन का नाम किसी महानायक के नाम पर रखा जाना समय की मांग है। उनका मानना है कि यह पहल न केवल अटल जी को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Shubman Gill

शुभमन बने क्रिकेट किंग! एक नहीं, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड से रचा इतिहास

MP news: पत्नी बनी विधायक तो कर दिया कांड किसने गुज़ारा भत्ता पाने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा

MP news: पत्नी बनी विधायक तो कर दिया कांड किसने गुज़ारा भत्ता पाने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा

Google Maps का कौन सा फीचर आपके घर की सुरक्षा के लिए है खतरा, जानिए इसको कैसे हटाएं

Google Maps का कौन सा फीचर आपके घर की सुरक्षा के लिए है खतरा, जानिए इसको कैसे हटाएं

POPULAR POST

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Comedian Controversy: बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक,क्यों घिरे यश माहेश्वरी, क्या माफी से शांत होगा बवाल?

November 25, 2026
दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

November 24, 2026
Pakistan Minister Visit: किसके भारत दौरे पर सियासत गरम, कांग्रेस बोली- बिरयानी-कबाब परोसने की तैयारी, भाजपा ने दिया करारा जवाब

Pakistan Minister Visit: किसके भारत दौरे पर सियासत गरम, कांग्रेस बोली- बिरयानी-कबाब परोसने की तैयारी, भाजपा ने दिया करारा जवाब

November 24, 2026
Gold Silver Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के दाम क्यों हुए धड़ाम, जानिए आज का भाव

Gold Silver Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के दाम क्यों हुए धड़ाम, जानिए आज का भाव

November 23, 2026
Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026

LATEST

UP Weather Update

UP Weather: ठंड के साथ जहरीली हुई हवा, सुबह-शाम कोहरे का अलर्ट; बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी की सलाह

November 26, 2026
SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India