Friday, November 27, 2026 7:50 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Google Maps का कौन सा फीचर आपके घर की सुरक्षा के लिए है खतरा, जानिए इसको कैसे हटाएं

Google Maps का कौन सा फीचर आपके घर की सुरक्षा के लिए है खतरा, जानिए इसको कैसे हटाएं

Google Maps का Street View फीचर आपके घर की तस्वीरें दिखाता है, जिससे चोर आपके घर को निशाना बना सकते हैं। ऐसे में घर की फोटो ब्लर करवाना एक जरूरी और समझदारी भरा कदम है।

by SYED BUSHRA
07/07/2025

Google Maps Street View Feature :दुनिया भर में करोड़ों लोग रोजाना गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं। यह ऐप रास्ता दिखाने के साथ-साथ आपके चुने हुए लोकेशन की 360 डिग्री तस्वीरें भी दिखाता है, जिससे जगह को समझना आसान हो जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इसका एक फीचर आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है।

क्या है Street View और क्यों है खतरा?

Google Maps का Street View फीचर आपको किसी भी जगह की सड़क और उसके आसपास की पैनोरमिक इमेज दिखाता है। इन तस्वीरों को गूगल की खास कारें सड़कों पर घूम-घूम कर रिकॉर्ड करती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस फीचर से कोई भी आपके घर के बाहर का नज़ारा देख सकता है। इससे घर की लोकेशन, डिजाइन और वहां मौजूद महंगी चीजों का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है, जो अपराधियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

चोरों के लिए बन रहा मददगार

साइबर सिक्योरिटी जानकारों का कहना है कि अगर किसी के घर के बाहर कोई महंगी गाड़ी, जैसे BMW या Mercedes, खड़ी दिखती है तो चोर आसानी से उस घर को टारगेट बना सकते हैं। इसके अलावा घर के गेट, कैमरा या सुरक्षा के इंतजाम भी Street View से दिख जाते हैं, जिससे चोरी की योजना बनाना और भी आसान हो जाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

घर की तस्वीरें करें ब्लर – सुरक्षित रहें

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे खतरे से बचने के लिए अपने घर की Street View इमेज को ब्लर करवा देना बेहतर है। इससे कोई भी आपके घर की तस्वीरें नहीं देख सकेगा।

कैसे हटाएं अपने घर की फोटो?

अगर आप अपने घर की तस्वीरें गूगल मैप्स से हटाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

सबसे पहले Google Maps खोलें और अपने घर का पता खोजें।

Street View मोड में जाकर अपने घर की तस्वीर देखें।

नीचे दाईं तरफ दिख रहे ‘Report a problem’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आप उस हिस्से को चुन सकते हैं जिसे आप ब्लर करना चाहते हैं।

आखिर में फॉर्म भरकर Submit कर दें। अगर आप चाहें तो अपना ईमेल आईडी भी दे सकते हैं ताकि Google आपको अपडेट दे सके।

ब्लर के बाद नहीं होगा बदलाव

गूगल के मुताबिक, एक बार किसी जगह को ब्लर कर दिया गया तो उसे फिर से पहले जैसा नहीं किया जा सकता। इसलिए सोच-समझकर ही ब्लर करने का फैसला लें।

सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा

आज के डिजिटल जमाने में अपनी प्राइवेसी को बचाना बहुत जरूरी है। छोटे-छोटे कदम उठाकर हम अपनी सुरक्षा को मजबूत बना सकते हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi

काले बादल, झमाझम बारिश से Cool हुई दिल्ली, IMD का 24 राज्यों में अलर्ट; पहाड़ों में बढ़ा खतरा

Swami Avimukteshwaranand

‘हिंदू राष्ट्र न बने तो ठीक है, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा बंद हो’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

UP Police

UP में लेखपालों और कानूनगो के तबादले पर फंसा पेंच, नियमावली बनी बड़ी बाधा

POPULAR POST

anant singh daughter wedding

Shahi Wedding: 3 करोड़ की Defender में आया कौन, जानिए अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की पूरी कहानी?

November 25, 2026
UPI refund complaint process

UPI Payment Failed: पैसे कट गए लेकिन भुगतान फेल, तो क्या करें जानिए पूरा तरीका

November 22, 2026
Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Lucknow News: घर बनाने का सपना होगा सस्ता! लखनऊ में सरिया से लेकर बालू तक के दाम गिरे, जानें सीमेंट और ईंट की नई कीमतें

Lucknow News: घर बनाने का सपना होगा सस्ता! लखनऊ में सरिया से लेकर बालू तक के दाम गिरे, जानें सीमेंट और ईंट की नई कीमतें

November 24, 2026

LATEST

Horoscope Today 28 November 2026

Horoscope Today: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, नौकरी और व्यापार में होगा लाभ

November 27, 2026
Gold Reserve Shift: मोदी ने करवाई विदेशी बैंकों से भारतीय सोने की घर वापसी, क्यूं ब्रिटेन ने एक लाख सैनिकों मांगे जानिए पूरा मामला

Gold Reserve Shift: मोदी ने करवाई विदेशी बैंकों से भारतीय सोने की घर वापसी, क्यूं ब्रिटेन ने एक लाख सैनिकों मांगे जानिए पूरा मामला

November 27, 2026
Bulandshahr Encounter: छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली लगी, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा, किसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

Bulandshahr Encounter: छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली लगी, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा, किसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

November 27, 2026
Vardhaman Jain Donation: तिरुपति में 208 करोड़ का सोना-हीरा दान करने वाले चेन्नई के कारोबारी कौन हैं, जानिए उनकी संपत्ति और कारोबार

Vardhaman Jain Donation: तिरुपति में 208 करोड़ का सोना-हीरा दान करने वाले चेन्नई के कारोबारी कौन हैं, जानिए उनकी संपत्ति और कारोबार

November 27, 2026
Delimitation Bill Politics: BJP को NDA का साथ, कांग्रेस-सपा का विरोध , DMK और NCP-SP ने रखीं अपनी शर्तें, जानिए किसका क्या रुख

Delimitation Bill Politics: BJP को NDA का साथ, कांग्रेस-सपा का विरोध , DMK और NCP-SP ने रखीं अपनी शर्तें, जानिए किसका क्या रुख

November 27, 2026
Delhi Gangrape Horror: किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, चाकू से बार बार गोदा, शरीर से अलग मिला हाथ, तीनों आरोपी नाबालिग

Delhi Gangrape Horror: किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, चाकू से बार बार गोदा, शरीर से अलग मिला हाथ, तीनों आरोपी नाबालिग

November 27, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India