Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi Murder Case: पॉश इलाके में पूर्व नौकर ने घर में घुसकर की थी बेरहमी से हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

दिल्ली के कैलाश हिल्स में पूर्व नौकर ने युवती की हत्या कर दी। घटना से इलाके में डर और गुस्सा है। लोग सख्त सजा की मांग कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 24, 2026
in दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kailash Hills Murder Case: दिल्ली के पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले कैलाश हिल्स इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की उसके ही पूर्व नौकर ने घर में घुसकर हत्या कर दी। इस वारदात से पहले युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

पूरे इलाके में शोक और सदमा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह युवती बेहद होनहार और मिलनसार थी। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और अब यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि वह हर सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। एक निवासी ने भावुक होकर कहा, “वह सिर्फ अपने परिवार की नहीं, हम सबकी बेटी जैसी थी।” उसकी मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

RELATED NEWS

Delhi murder case Rahul Meena arrest

Delhi Murder Case: IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की रेप और लूट के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

April 23, 2026
Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

February 9, 2026

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सीनियर सिटीजन्स का कहना है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद अगर कोई पूर्व नौकर इस तरह घर में घुसकर वारदात कर सकता है, तो यह चिंता की बात है। लोगों का कहना है कि आरोपी को घर की हर जानकारी थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया।

अब खुद करनी होगी सुरक्षा

स्थानीय निवासियों ने कहा कि अब सिर्फ गेटेड सोसाइटी या गार्ड्स के भरोसे रहना काफी नहीं है। हर घर को अपनी सुरक्षा के लिए खुद भी इंतजाम करने होंगे, जैसे मैजिक-आई, सेफ्टी चैन और अलार्म सिस्टम लगाना जरूरी हो गया है।
लोगों में गुस्सा, सख्त सजा की मांग

घटना के बाद लोगों में आरोपी के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। कई लोग इसे बेहद अमानवीय और क्रूर अपराध बता रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में डर बना रहे।

आरोपी का पुराना रिकॉर्ड सामने आया

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा जुए का आदी था और उस पर कर्ज था। इसी वजह से उसे पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। जानकारी यह भी मिली है कि वह राजस्थान में भी एक अपराध कर चुका था और बाद में दिल्ली आ गया था।

समय रहते जानकारी होती तो बच सकती थी घटना

पड़ोसियों का मानना है कि अगर आरोपी के नौकरी से हटने की जानकारी पहले से सोसाइटी के गार्ड्स और आसपास के लोगों को होती, तो शायद उसे घर में घुसने से रोका जा सकता था। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि अंदर के लोगों से भी खतरा हो सकता है।

Tags: delhi crimeKailash Hills case
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi murder case Rahul Meena arrest

Delhi Murder Case: IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की रेप और लूट के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
April 23, 2026

Amar Colony Murder Case: दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके की अमर कॉलोनी में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को...

Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Three Bodies Found in Car:दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सफेद रंग...

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Serious Crimes in Delhi: दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी...

Delhi baraat minor murder incident

Murder in Baraat: CISF हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को क्यों मारी गोली, क्या हुआ था विवाद,आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Delhi Murder in Baraat:दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बारात...

Delhi Crime

Delhi Crime : बाप ने बचने के लिए बेटी को बनाया मोहरा, रचि एसिड अटैक की साजिश, लक्षमीबाई कॉलेज का है मामला…

by Gulshan
October 29, 2025

Delhi Crime : दिल्ली के भरत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह एक युवती पर एसिड फेंकने की घटना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist