Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » National Herald case: सोनिया-राहुल पर शिकंजा कसता, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, कांग्रेस ने बताई ‘बदले की राजनीति’

National Herald case: सोनिया-राहुल पर शिकंजा कसता, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, कांग्रेस ने बताई ‘बदले की राजनीति’

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को 'बदले की राजनीति' करार देते हुए तीखा हमला बोला है।

by Mayank Yadav
15/04/2025
National Herald

National Herald case: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई है, जहां 25 अप्रैल को सुनवाई होगी। यह पहली बार है जब सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ इस प्रकार की चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में सुमन दुबे सहित कई अन्य नाम भी शामिल हैं। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे मोदी सरकार की ‘बदले की राजनीति’ बताया है। ईडी ने देश के तीन प्रमुख शहरों में 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी जब्त की हैं।

ईडी की कार्रवाई और चार्जशीट में कौन-कौन शामिल

ईडी ने अपनी National Herald चार्जशीट में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल किए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने यंग इंडिया और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर मनी लॉन्ड्रिंग की। ईडी का दावा है कि यह संपत्ति अपराध की आय से खरीदी गई और इसका इस्तेमाल निजी हितों के लिए किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत देश के तीन प्रमुख शहरों—दिल्ली, मुंबई और लखनऊ—में छापेमारी कर AJL और यंग इंडिया की करीब 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों को कथित रूप से गलत तरीके से यंग इंडिया ट्रांसफर किया गया था, जिसमें गांधी परिवार का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष स्वामित्व बताया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

‘बदले की राजनीति’ का आरोप

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की ‘बदले की राजनीति’ करार दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, “यह कार्रवाई राज्य प्रायोजित उत्पीड़न है और इसका उद्देश्य विपक्ष को डराना है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ चार्जशीट एक राजनीतिक हथकंडा है। कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं बैठेगा। हम इस लड़ाई को सड़कों पर और संसद में दोनों जगह लड़ेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सब उस वक्त हो रहा है जब देश में असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और लोकतंत्र पर संकट जैसे विषयों से ध्यान हटाने के लिए सरकार विपक्षी नेताओं पर एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

राजनीतिक तापमान चढ़ा, विपक्ष एकजुट होने के संकेत

इस National Herald चार्जशीट और National Herald संपत्तियों की जब्ती से विपक्षी दलों में बेचैनी साफ दिख रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक हथियार बनाएगी। विपक्ष के कई नेता इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कांग्रेस के समर्थन में आ सकते हैं।

अब निगाहें 25 अप्रैल पर टिकी हैं, जब अदालत इस चार्जशीट पर संज्ञान लेगी। मामला राजनीतिक और कानूनी मोर्चे पर एक लंबी लड़ाई की ओर बढ़ रहा है।

UP News: मुर्शिदाबाद हिंसा पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘लातों के भूत बातों से नहीं बल्कि डंडे से होते हैं शांत’

Related Posts

No Content Available
Next Post
अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

KKR vs PBKS : जानिए कैसे ‘विलेन’ से हीरो बने युजवेंद्र चहल, फिरकी के जादूगर ने KKR की बैटिंग को ऐसे किया तहस-नहस

KKR vs PBKS : जानिए कैसे ‘विलेन’ से हीरो बने युजवेंद्र चहल, फिरकी के जादूगर ने KKR की बैटिंग को ऐसे किया तहस-नहस

POPULAR POST

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India