दिल्ली-NCR में सफर हुआ महंगा: द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-जयपुर हाईवे समेत कई रूटों पर बढ़ा टोल

1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष में बैंकिंग नियम बदल रहे हैं। अब फ्लोटिंग रेट लोन समय से पहले चुकाने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। साथ ही, क्रेडिट स्कोर हर हफ्ते अपडेट होगा और बैंक खातों में 4 नॉमिनी जोड़ने की सुविधा मिलेगी। ये बदलाव ग्राहकों के लिए बैंकिंग को अधिक पारदर्शी बनाएंगे।

no prepayment charges on rate loans: कल यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष का आगाज होने जा रहा है। इस नए साल के साथ ही आम आदमी की जेब और बैंकिंग आदतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत लोन, क्रेडिट स्कोर और नॉमिनी से जुड़े नियमों को अब पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और ग्राहक-हितैषी बनाया गया है। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य कर्ज लेने की प्रक्रिया को आसान बनाना और बैंकिंग सिस्टम में ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है। हालांकि ये नियम अलग-अलग तारीखों से प्रभावी होंगे, लेकिन इनका सीधा असर आपकी वित्तीय योजना पर पड़ेगा।

प्रीपेमेंट चार्ज से मुक्ति

सबसे बड़ी राहत उन लोगों के लिए है जो अपना कर्ज जल्दी खत्म करना चाहते हैं। नए नियमों के मुताबिक, फ्लोटिंग रेट वाले लोन (जैसे होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन) पर अब कोई प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह नियम 1 जनवरी 2026 के बाद स्वीकृत या रिन्यू किए गए सभी लोन पर लागू होगा। इसका मतलब है कि यदि आपके पास अतिरिक्त फंड है और आप अपने लोन का भुगतान समय से पहले करना चाहते हैं, तो बैंक आपसे कोई अतिरिक्त जुर्माना नहीं वसूल सकेंगे। इससे ग्राहकों को ब्याज का भारी बोझ कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

रफ्तार पकड़ेगा क्रेडिट स्कोर

लोन लेने वालों के लिए दूसरी अच्छी खबर क्रेडिट स्कोर को लेकर है। अब आपका क्रेडिट स्कोर पहले की तरह महीनों का इंतजार नहीं कराएगा, बल्कि इसे हर हफ्ते अपडेट किया जाएगा। यह नियम 1 जुलाई 2026 से पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। साप्ताहिक अपडेट होने से उन ग्राहकों को सीधा फायदा होगा जो अपनी EMI का भुगतान पूरी अनुशासन के साथ समय पर करते हैं। उनके अच्छे भुगतान व्यवहार का असर क्रेडिट प्रोफाइल पर तुरंत दिखेगा, जिससे भविष्य में कम ब्याज दर पर और आसानी से लोन मिलना संभव हो पाएगा।

नॉमिनी नियमों में बदलाव

बैंकिंग के बुनियादी ढांचे में सुधार करते हुए RBI ने अब बैंक अकाउंट और लॉकर के लिए अधिकतम चार नॉमिनीज (Nominees) की अनुमति दे दी है। डिपॉजिट अकाउंट के लिए अब ग्राहक एक साथ या क्रमिक (Successive) नॉमिनी चुन सकते हैं। यह बदलाव एस्टेट प्लानिंग को बेहद सरल बनाता है। किसी अनहोनी या मृत्यु के मामले में संपत्ति का हस्तांतरण अब बिना किसी कानूनी विवाद और प्रशासनिक देरी के आसानी से हो सकेगा। बैंक लॉकर और सेफ-कीपिंग आइटम्स के लिए भी क्रमिक नॉमिनी की यह सुविधा ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाली है।

Exit mobile version