सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

New Cheques Clearing System:अब अकाउंट में आयेंगे फटाफट पैसे , RBI ने क्यों बदली चेक क्लियरिंग प्रक्रिया, कब से होगी लागू

RBI 4 अक्टूबर 2025 से चेक क्लियरिंग को तेज कर रहा है। अब चेक कुछ घंटों में पास या बाउंस होंगे, और पास होने पर एक घंटे में पैसा खाते में आएगा। इससे समय और परेशानी दोनों बचेंगे।

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025
in Uncategorized
RBI new cheque clearing system for faster settlement
Share on FacebookShare on Twitter

RBI Changes Clearing System:बैंक में चेक जमा करने के बाद अब आपको 1-2 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। 4 अक्टूबर 2025 से पूरे देश में चेक कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएंगे।

अभी चेक क्लियरिंग में क्या होता है?

फिलहाल, चेक ट्रंकशन सिस्टम (CTS) के तहत चेक क्लियरिंग में एक या दो कार्यदिवस लगते हैं। बैंक दिन में एक तय समय पर चेकों को बैच में प्रोसेस करते हैं, जिससे भुगतान में देरी हो जाती है।

RELATED NEWS

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

अगस्त 18, 2026
August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

जुलाई 27, 2026

नई व्यवस्था में क्या बदलाव आएगा?

RBI अब ‘निरंतर समाशोधन और प्राप्ति पर निपटान’ प्रणाली शुरू कर रहा है। इसका मतलब है, चेक जमा होते ही स्कैन होकर तुरंत क्लियरिंग हाउस भेजे जाएंगे और पूरे दिन लगातार प्रोसेस होंगे।

क्लियरिंग समय T+1 दिन से घटकर कुछ घंटों का रह जाएगा।

चेक क्लियरिंग का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

चेक प्राप्त करने वाला बैंक तय समय में पुष्टि करेगा कि चेक पास हुआ या बाउंस।

दो चरणों में लागू होगी नई प्रणाली

पहला चरण (4 अक्टूबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक)

बैंकों को शाम 7:00 बजे तक चेक की स्थिति (पास/बाउंस) बतानी होगी।

समय पर जवाब न मिलने पर चेक को ऑटोमेटिक पास मानकर भुगतान हो जाएगा।

दूसरा चरण (3 जनवरी 2026 से)

हर चेक को जमा होने के तीन घंटे के भीतर कन्फर्म करना होगा।

उदाहरण: अगर चेक 10 से 11 बजे के बीच जमा हुआ, तो बैंक को दोपहर 2 बजे तक जवाब देना होगा।

तीन घंटे में जवाब न मिलने पर चेक पास मानकर भुगतान कर दिया जाएगा।

ग्राहकों को कब मिलेगा पैसा?

जैसे ही बैंक चेक पास करेगा और सेटलमेंट पूरा होगा, एक घंटे के अंदर आपके खाते में पैसा आ जाएगा। अगर चेक बाउंस होता है, तो इसकी जानकारी भी तुरंत दे दी जाएगी।

RBI का उद्देश्य

इस बदलाव का मकसद चेक क्लियरिंग की गति बढ़ाना, फंड ट्रांसफर में देरी खत्म करना और बैंकों व ग्राहकों दोनों के लिए सुविधा बढ़ाना है। साथ ही, इससे धोखाधड़ी और सेटलमेंट रिस्क भी कम होगा।

ग्राहकों के लिए RBI की सलाह

बैंक नई प्रक्रिया की जानकारी ग्राहकों को समय से दें।

चेक भरते समय सही जानकारी लिखें और हस्ताक्षर साफ रखें।

क्योंकि प्रोसेसिंग अब तेज होगी, छोटी सी गलती भी तुरंत असर डाल सकती है।

Tags: banking newsfinancial updates
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

Bank Holiday: 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने किस राज्य के लिए दी छुट्टी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

19 अगस्त 2026 को बुधवार है और इस दिन देश के सभी बैंकों की छुट्टी नहीं है। RBI के बैंक...

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

August 2026 financial changes: 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, रेलवे टिकट, ITR और LPG समेत इन बदलावों का पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

August 2026 financial changes: जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से कई नए वित्तीय नियम...

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

ATM Closure In Small Town: छोटे शहरों और गांवों में बंद हो सकते हैं ATM, कैश संकट से बढ़ी चिंता,RBI से मदद अपील

by Sadaf Farooqui
जून 8, 2026

ATM Closure: देश के छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए आने वाले...

Cardless ATM Withdrawal: एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड की बाध्यता ख़त्म,कैसे मोबाइल और UPI ऐप से ही निकल आएंगे

Cardless ATM Withdrawal: एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड की बाध्यता ख़त्म,कैसे मोबाइल और UPI ऐप से ही निकल आएंगे

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

New rule of ATM withdrawal: अगर आप एटीएम तक तो पहुंच गए लेकिन अपना डेबिट कार्ड घर भूल गए, तो...

बदल जाएगा बैंकों का नक्शा कब से लागू होगी ‘एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक’ नीति, कितने बैंकों का होगा विलय

बदल जाएगा बैंकों का नक्शा कब से लागू होगी ‘एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक’ नीति, कितने बैंकों का होगा विलय

by Ahmed Naseem
अप्रैल 9, 2025

One State - One RRB Policy अगर आप ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं लेते हैं तो ये खबर आपके लिए...

Next Post
Moradabad News

सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत! मुरादाबाद में गुरु ने ही कर दी गुरु-धर्म की तौहीन

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist