Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, MCD चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व MP महाबल मिश्रा हुए AAP में शामिल

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, MCD चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व MP महाबल मिश्रा हुए AAP में शामिल

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में MCD चुनाव होने वाले हैं। वहीं MCD चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व MP महाबल मिश्रा AAP में शामिल हो गए हैं।जबकि उनका बेटा पहले से AAP पार्टी की तरफ से विधायक हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे और पूर्वांचल समाज के बड़े नेता महाबल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में थामा आम आदमी पार्टी का दामन थामा। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पहाड़गंज में जनसभा करने पहुंचे थे।इस दौरान उनके साथ मे महाबल मिश्रा और विधायक विनय मिश्रा भी मौजूद रहे। महाबल मिश्रा द्वारका से आप विधायक विनय मिश्रा के पिता हैं। दिल्ली नगर निगम के चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली एमसीडी चुनाव में मुख्य मुकाबला आप और बीजेपी के बीच ही माना जा रहा है।

बता दें कि इस बीच ‘आप’ में शामिल होने के बाद महाबल मिश्रा की ओर से एक ट्वीट को रिट्वीट किया गया था। जिसमें लिखा हुआ था, कि अरविंद केजरीवाल की स्वच्छ और प्रभावशाली राजनीति से प्रेरित होकर पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पार्टी को एमसीडि चुनाव 2022 में मजबूती मिलेगी। ‘आप’ को अब सभी पूर्वांचल बहुल वार्डों में बड़ा फायदा मिलने वाला है।

वहीं महाबल मिश्रा वर्ष 2009 से 2014 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रहे है। उनके बेटे विनय मिश्रा 2020 में द्वारका विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विदायक चुने गए थे। तब महाबल मिश्रा को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Exit mobile version