New Delhi: देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) को आधुनिक और हाईटेक परिवहन केंद्र में बदलने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। स्टेशन के पुनर्विकास के बाद यहां यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। इस परियोजना का उद्देश्य स्टेशन को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाना है।
1500 एआई कैमरों से होगी सुरक्षा मजबूत
स्टेशन परिसर की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए करीब 1500 एआई आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।इसके अलावा स्टेशन पर कार्यरत सभी कर्मचारियों और वेंडर्स के लिए अनिवार्य आईडी कार्ड और विशेष जैकेट की व्यवस्था की जा रही है, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके और यात्रियों का भरोसा भी बढ़े।
भारत टैक्सी सेवा और नए साइनज से बढ़ेगी सुविधा
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन को Bharat Taxi सेवा से जोड़ा जाएगा। इससे ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को आसानी से टैक्सी उपलब्ध हो सकेगी और उन्हें स्टेशन के बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।इसके साथ ही स्टेशन परिसर में नए और स्पष्ट साइनज (Signages) लगाए जाएंगे
आधुनिक कोच और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं
रेलवे द्वारा यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए डिजाइन के कोच और आधुनिक टॉयलेट मॉडल भी तैयार किए गए हैं। मौजूदा कोच को अपग्रेड कर एक सैंपल रेल कोच विकसित किया गया है, जिसमें बेहतर सफाई, आरामदायक सीटिंग और आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को अधिक आरामदायक और स्वच्छ यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
विश्वस्तरीय परिवहन हब के रूप में होगा विकास
पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन केंद्र बन जाएगा। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ यह स्टेशन देश के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशनों में शामिल होने जा रहा है।
रेल मंत्री ने परियोजना की प्रगति का किया निरीक्षण
रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने स्टेशन के चल रहे पुनर्विकास कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित डिजाइन, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है








