Sunday, November 22, 2026 11:50 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » वेटिंग टिकट पर अब स्टेशन में एंट्री नहीं, रेलवे का बड़ा ऐलान, मंत्री ने संसद में किया खुलासा

वेटिंग टिकट पर अब स्टेशन में एंट्री नहीं, रेलवे का बड़ा ऐलान, मंत्री ने संसद में किया खुलासा

रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया, CCTV निगरानी और एंट्री कंट्रोल जैसे उपाय किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि इन कदमों से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

by Gulshan
27/03/2025
Ashwini Vaishnaw

RELATED NEWS

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Ashwini Vaishnaw

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

September 29, 2025

Ashwini Vaishnaw : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (26 मार्च) को संसद में जानकारी दी कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें चौड़े फुट-ओवर-ब्रिज, सीसीटीवी निगरानी और वॉर रूम जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

त्योहारों और मेलों के दौरान होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने सीमित प्रवेश नियंत्रण प्रणाली को लागू किया है। इस नई व्यवस्था के तहत स्टेशनों के बाहर होल्डिंग क्षेत्र बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया का निर्माण

रेल मंत्री ने बताया कि 2024 के त्योहारों के दौरान सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए थे, और महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के नौ स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था लागू की गई थी। इन अनुभवों के आधार पर रेलवे अब देशभर के 60 स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने जा रहा है। इन 60 स्टेशनों पर अब केवल कन्फर्म रिजर्व टिकट वाले यात्री ही प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे। वेटिंग लिस्ट और बिना टिकट वाले यात्रियों को बाहरी प्रतीक्षा क्षेत्रों में रहना होगा, और अनाधिकृत प्रवेश द्वारों को भी सील किया जाएगा।

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि नए डिजाइन के 12 मीटर और 6 मीटर चौड़े फुट-ओवर-ब्रिज बनाए जाएंगे, जो भीड़ प्रबंधन में सहायक होंगे। साथ ही, सभी प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि निगरानी को और मजबूत किया जा सके।भीड़ प्रबंधन के लिए बड़े रेलवे स्टेशनों पर वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एकजुट होकर स्थिति का समाधान करेंगे। साथ ही, भारी भीड़ वाले स्टेशनों पर वॉकी-टॉकी, अनाउंसमेंट प्रणाली और डिजिटल संचार उपकरण लगाए जाएंगे।

रेलवे कर्मचारियों को नई वर्दी और आईडी कार्ड

रेलवे कर्मचारियों के लिए नई वर्दी और आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे, ताकि केवल अधिकृत व्यक्ति ही स्टेशनों में प्रवेश कर सकें। इसके अलावा, प्रमुख स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर भी नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें तत्काल निर्णय लेने के लिए वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे। स्टेशन डायरेक्टर को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकटों की बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार मिलेगा।

यह भी पढ़ें : जूस विक्रेता को आयकर विभाग का 7.79 करोड़ रुपये का नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप…

इसके साथ ही, स्टेशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, स्थानीय पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने जोनल अधिकारियों को प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर नियंत्रण का अधिकार दिया है। हालांकि, वृद्ध, अशिक्षित और महिला यात्रियों की सहायता के लिए कुछ विशेष परिस्थितियों में प्लेटफॉर्म टिकट जारी किया जाएगा।

Related Posts

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Ashwini Vaishnaw

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

September 29, 2025
Ashwini Vaishnaw

हैदराबाद से जोधपुर अब हर दिन ट्रेन से सफर, जानिए टाइमिंग और किराया

July 20, 2025
Ashwini Vaishnaw

रेलवे ट्रैक में माइक्रो फ्रैक्चर्स के लिए 3 घंटे का ब्लॉक, IIT बॉम्बे का योगदान, जानें रेलमंत्री ने अहम बयान में क्या कहा ?

March 20, 2025
अश्विनी वैष्णव PHOTO

सरकार पूरे मामले के तह तक जाएगी…- विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग को लेकर अश्विनी वैष्णव

October 31, 2023

Odisha Tragedy: Balasore हादसे पर रेल मंत्री ने किया खुलासा, बोले पता चल गई हादसे की वजह

June 4, 2023

पूछताछ और टिकट काउंटर पर रखे जाएंगे निजी अधिकारी, क्या अब रेलवे कर्मचारी भी बनेंगे ‘अग्निवीर’

September 7, 2022
Next Post
‘डेथ वारंट’ पर साइन के बाद घिरा हेडमा, किसी भी वक्त ‘लाल आतंक’ के आखिरी आका का हो सकता खत्मा

‘डेथ वारंट’ पर साइन के बाद घिरा हेडमा, किसी भी वक्त ‘लाल आतंक’ के आखिरी आका का हो सकता खत्मा

कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

कौन है ED के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा,कैसे अब देंगे भारत की आर्थिक नीतियों को आकार

कौन है ED के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा,कैसे अब देंगे भारत की आर्थिक नीतियों को आकार

POPULAR POST

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Malihabad Farmer Death

Drain Accident : तिलक समारोह में नाली में गिरने से किसान की मौत, कैसे हुआ हादसा?

November 17, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India