Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Arvind Kejriwal News: बरसों बाद शिला दीक्षित को याद कर भावुक हुए केजरीवाल…. मांगी माफ़ी, कही ये बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर प्रचार के दौरान पूर्व सीएम शीला दीक्षित की तारीफ की और भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर वोट खरीदने के प्रयासों का आरोप लगाया, साथ ही जनता से अपील की।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 19, 2025
in Latest News, दिल्ली
Arvind Kejriwal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Arvind Kejriwal News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर प्रचार के दौरान अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी शीला दीक्षित की तारीफ की और भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जो उम्मीदवार वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें वोट न दें। इसके साथ ही उन्होंने शीला दीक्षित की शालीनता और शराफत की सराहना की, जो उनके सामने सत्ता में थीं। इस बार नई दिल्ली सीट पर दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें प्रवेश वर्मा और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी चुनौती दे रहे हैं।

Arvind Kejriwal ने शनिवार को नई दिल्ली में एक नुक्कड़ सभा में कहा कि सत्ता में रहते हुए शीला दीक्षित ने हमेशा शालीनता का परिचय दिया था। केजरीवाल ने कहा, “यहां के लोग पढ़े-लिखे और सभ्य हैं। शीला जी भी हमेशा शरीफ तरीके से चुनाव लड़ती थीं।” केजरीवाल का यह बयान दिलचस्प था, क्योंकि पार्टी बनाने के बाद जब वे पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे, तो उन्होंने शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने उनकी नीतियों पर कड़ी आलोचना की थी, लेकिन अब वह उनके शालीनता को सराह रहे हैं।

RELATED POSTS

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

October 29, 2025
Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

October 8, 2025

दूसरी ओर, Arvind Kejriwal ने भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी 1100 रुपए में वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को पैसे देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, केजरीवाल ने एक अन्य आरोप लगाया कि बड़े अफसरों को चादर बांटी जा रही है। उन्होंने जनता से यह अपील की कि वे अपना बहुमूल्य वोट किसी ऐसे व्यक्ति को न दें, जो वोट खरीदने की कोशिश कर रहा हो।

यहां पढ़ें: नई दिल्ली की चुनावी लड़ाई गरमाई, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

केजरीवाल ने अपने समर्थकों से कहा, “अगर आपको मुझसे नफरत है, तो भी वोट मत दीजिए, लेकिन कृपया उस व्यक्ति को वोट न दीजिए जो पैसे के बल पर वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद प्रवेश वर्मा का कोई अता-पता नहीं रहेगा।

इस बार नई दिल्ली सीट पर दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। जहां एक ओर केजरीवाल और प्रवेश वर्मा की जंग है, वहीं दूसरी ओर शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी चुनावी मैदान में हैं।

Tags: ARVIND KEJRIWALSheila Dixit
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

by Gulshan
October 29, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की पहल...

Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

by Gulshan
October 8, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य...

Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

by Gulshan
October 5, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा की सियासत को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए यह स्पष्ट...

Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

by Gulshan
July 9, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर...

Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

by Gulshan
July 7, 2025

Arvind Kejriwal : रविवार को संगरूर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंजाब को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2024 में...

Next Post
TikTok Ban

TikTok की अमेरिका में सेवा हुई बंद, ऑफलाइन होने पर कंपनी ने जताया दुख, क्या ट्रंप देंगे राहत?

Reasons for betrayal in marriage

Betrayal in Relationships : पति-पत्नी और वो कैसे टूटता है सात जन्मों का रिश्ता,क्यों आकर्षित होती हैं औरत ग़ैर मर्द पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version