Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Sonia Sehrawat Controversy: घायल RAF अफसर से विवादित इंस्टाग्राम स्टोरी तक, जानिए कौन हैं सोनिया क्या है पूरा मामला

Sonia Sehrawat Controversy: घायल RAF अफसर से विवादित इंस्टाग्राम स्टोरी तक, जानिए कौन हैं सोनिया क्या है पूरा मामला

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान RAF अधिकारी सोनिया सहरावत का हाथ फ्रैक्चर हुआ। इसके बाद उनकी कॉकरोच वाली इंस्टाग्राम स्टोरी विवाद में आ गई। प्रदर्शनकारियों और अधिकारी के आरोपों के बीच पुलिस जांच जारी है।

by Kirtika Tyagi
23/07/2026

Who Is Sonia Sehrawat: रैपिड एक्शन फोर्स यानी RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत इन दिनों चर्चा में हैं। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF की अधिकारी हैं और फिलहाल RAF में तैनात हैं। RAF को देश में दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसे संवेदनशील हालात से निपटने वाली विशेष यूनिट के तौर पर जाना जाता है। हरियाणा के एक सामान्य परिवार से आने वाली सोनिया बचपन से ही वर्दी पहनने का सपना देखती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत NCC से की और बाद में UPSC CAPF परीक्षा पास करके CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं। ट्रेनिंग के दौरान एक हादसे में उन्हें 52 टांके भी लगे, लेकिन उन्होंने प्रशिक्षण अधूरा नहीं छोड़ा। इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में भी जिम्मेदारी संभाली। वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जाते हैं। वह फिटनेस, डांस रील्स और वर्दी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रही हैं।

प्रदर्शन में घायल

20 जुलाई को CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों की ओर जूते, चप्पल और बीयर की बोतलें फेंकीं, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। इसी दौरान RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत भीड़ के बीच फंस गईं और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब स्थिति बेकाबू हुई तो कुछ महिला प्रदर्शनकारी गिर गईं और उन्हें बचाने के लिए वह आगे बढ़ीं। उनके मुताबिक, RAF लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और दूरी रखने की अपील कर रही थी, लेकिन भीड़ ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके जवानों ने किसी महिला प्रदर्शनकारी के साथ जानबूझकर अभद्रता नहीं की। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले में कई FIR दर्ज की गई हैं और हिंसा में 118 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है।

अभिजीत दीपके के सवाल

प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोनिया सहरावत से महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित बल प्रयोग को लेकर सवाल किए। उन्होंने पूछा कि एक महिला अधिकारी होने के नाते क्या वह महिलाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का समर्थन करती हैं। दीपके ने एक महिला प्रदर्शनकारी के आरोप का भी जिक्र किया, जिसने सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बातचीत के दौरान दीपके ने सोनिया की एक बात की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं, लेकिन किसी पुलिस अधिकारी ने उनकी बात उस तरह नहीं सुनी, जिस तरह सोनिया ने सुनी। इसके बाद सोनिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी सामने आई, जिसमें मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर के साथ लिखा था कि जो अपनी हालत नहीं बदल सकते, वे देश बदलने की बात कर रहे हैं। CJP समर्थकों ने इसे आंदोलन पर तंज माना और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई। बाद में यह स्टोरी हटा दी गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में CRPF के स्तर पर अनुशासनात्मक चर्चा का दावा भी किया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई।

RELATED NEWS

No Content Available

Sonia का जवाब

सोनिया सहरावत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके कमांड में मौजूद RAF जवानों ने किसी प्रदर्शनकारी पर जानबूझकर या अनजाने में हमला नहीं किया। उनका कहना है कि RAF जवानों को महिलाओं को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भीड़ के पीछे से दबाव बढ़ने के कारण तीन महिला प्रदर्शनकारी गिर गईं और उनके जवानों ने उन्हें चोट नहीं पहुंचाई। सोनिया के मुताबिक, टकराव के दौरान वह खुद भी जमीन पर गिर गईं और उन पर पत्थर व जूते फेंके गए, जबकि उनका हेलमेट भी उतार दिया गया। उन्होंने एक जवान को भीड़ में घसीटे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता वहां मौजूद महिलाओं और एक 12 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित निकालना थी। सोनिया ने कहा कि सुरक्षाबल लोगों की सुरक्षा के लिए मौजूद हैं और उन्हें दुश्मन या गुंडा समझना सही नहीं है।

जांच जारी है

पूरे विवाद पर दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई FIR दर्ज की हैं और घटनास्थल के वीडियो भी जांच का हिस्सा हैं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर सोनिया सहरावत को लेकर दो तरह की बहस चल रही है। एक तरफ लोग प्रदर्शन के दौरान घायल होने और ड्यूटी निभाने के लिए उनकी बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर विवादित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोनिया की ओर से प्रदर्शनकारियों पर लगाए गए आरोप और CJP की ओर से लगाए गए आरोप अब जांच का हिस्सा हैं। ऐसे में मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, एक घायल RAF अधिकारी के तौर पर शुरू हुई यह कहानी सोशल मीडिया विवाद के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

HMD ने लॉन्च किया Nokia 123 Shield, दमदार बैटरी और वाटर-डस्ट रेजिस्टेंट डिजाइन के साथ नया किफायती फीचर फोन

HMD ने लॉन्च किया Nokia 123 Shield, दमदार बैटरी और वाटर-डस्ट रेजिस्टेंट डिजाइन के साथ नया किफायती फीचर फोन

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

POPULAR POST

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India