मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर, अगले 5 दिनों में दिखेगा मौसम का बदलता हुआ रंग

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चल रही है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 18, 2025
in Breaking, दिल्ली
Weather Update

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चल रही है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (Weather Update) ने आज दिल्ली में घने कोहरे की संभावना जताई थी लेकिन ऐसा नजर नहीं आया।

हालांकि, शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो ऐसा लगा मानो शीतलहर उनकी हड्डियों तक को जमा देगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी और शीतलहर का यह कहर जारी रहेगा। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और उन्हें अभी कुछ दिन और इस सर्द मौसम का सामना करना होगा।

RELATED NEWS

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

सितम्बर 21, 2026
Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026

अगले 5 दिनों तक बदलता रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 19, 20 और 21 जनवरी को कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 22 और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ने का अनुमान है। राजधानी का मौसम लगातार बदल रहा है, और मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में दिल्ली में और बारिश हो सकती है। बारिश से पहले घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़े: पाकिस्तानी महिला ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, पोल खुलने के बाद हुई निलंबित

उत्तर भारत में कई जगह गिरा तापमान

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। अधिकांश राज्यों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति देखने को मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का हिमपात हुआ है, और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान एक से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

 

Tags: weather update

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP weather

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Next Post
लगी ‘मुहर’ अब बबलू श्रीवास्तव के बहुरेंगे दिन, जानिए कैसे 28 साल बाद जेल से बाहर आएगा ‘किडनैपिंग किंग’

लगी ‘मुहर’ अब बबलू श्रीवास्तव के बहुरेंगे दिन, जानिए कैसे 28 साल बाद जेल से बाहर आएगा ‘किडनैपिंग किंग’

Guddu Muslim

Guddu Muslim in Dubai: गुड्डू मुस्लिम का दुबई फरार.... सुरक्षा एजेंसियों के मुंह पर तमाचा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India