Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Deoria road accident: चार दोस्तों दर्दनाक हादसा, बर्थडे सेलिब्रेशन से मौत तक का सफर

उत्तर प्रदेश के देवरिया में नेशनल हाईवे-28 पर ट्रक की टक्कर से चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। वे जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इसी दिन बागपत में स्टेज गिरने से छह लोगों की जान चली गई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Deoria
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Deoria road accident: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-28 पर महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर हाईवे के पास हुआ। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकित गौड़, पिंटू गौड़, अतुल सिंह और नितेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बर्थडे सेलिब्रेशन से मौत तक का सफर

नारायणपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित गौड़ अपने दोस्तों के साथ Deoria मुख्यालय में जन्मदिन मनाने गया था। पार्टी के बाद अंकित ने तीनों दोस्तों को बाइक से घर छोड़ने की जिम्मेदारी ली। सभी लोग हंसी-खुशी अपने घर लौट रहे थे कि हेतिमपुर कसया मोड़ के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने चारों युवकों को कुचल दिया।

RELATED POSTS

No Content Available

मृतकों की पहचान

हादसे में मरने वालों में अंकित गौड़ (22), पिंटू गौड़ (20), अतुल सिंह (22) और नितेश सिंह (22) शामिल हैं। चारों युवक अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। उनके घरों में मातम छा गया है। Deoria  पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है।

बागपत में स्टेज गिरने से छह मौतें

इसी दिन सुबह बागपत के बड़ौत में एक और हादसा हुआ। भगवान आदिनाथ के निर्वाण दिवस के मौके पर 65 फीट ऊंची लकड़ी की स्टेज अचानक ढह गई। स्टेज के मलबे में करीब 100 लोग दब गए, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हो गए। घटना में अफरातफरी मच गई।

पुलिस और प्रशासन ने जनता से सुरक्षित यात्रा और कार्यक्रमों में सुरक्षा मानकों के पालन की अपील की है। देवरिया और बागपत दोनों घटनाओं ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां पढ़ें: प्रयागराज के लिए जा रही ट्रेन में बेकाबू भीड़.. पत्थर मारकर तोड़े शीशे, यात्रियों ने किया हंगामा
Tags: Deoria road accident
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
इससे बिजली बच रही है और पर्यावरण को फायदा हो रहा है। यह प्रोजेक्ट छात्रों को सीखने का मौका भी दे रहा है

Eco friendly-सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट, रोजाना 30,000 यूनिट बिजली बना इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल सस्टेनेबल डेवेलपमेंट की एक मिसाल

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, कल टूटेंगे मौनी अमावस्या स्नान के सभी रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version