मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar News: कैमूर में बना ऐतिहासिक मां मुंडेश्वरी इको पार्क, पर्यावरण और संस्कृति अनोखा संगम

कैमूर जिले में बना 'मां मुंडेश्वरी' वन्यजीव इको पार्क 14 एकड़ में फैला है। यहाँ जीवंत मूर्तियाँ, ओपन एयर थिएटर और इंद्रधनुषी गेट जैसे आकर्षण हैं। यह पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 15, 2025
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में ‘मां मुंडेश्वरी’ वन्यजीव इको पार्क बनकर तैयार हो गया है। करीब 14 एकड़ में फैला यह पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के बारे में जानकारी देगा। खासकर, बच्चों और छात्रों को यहाँ से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह पार्क बिहार सरकार के ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत तैयार किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में जितनी भी निर्माण सामग्री लगी है, वह सब स्थानीय स्तर से ही ली गई है। इससे न केवल खर्च कम हुआ, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला।

कैमूर जिले में बना अनोखा पार्क

कैमूर जिले में बने इस पार्क का नाम वहां के ऐतिहासिक ‘मां मुंडेश्वरी’ मंदिर के नाम पर रखा गया है। यह मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। पार्क को खास इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह न सिर्फ पर्यावरण को बढ़ावा दे, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित रखे। इसका डिज़ाइन रर्बन लैब के अंगद सिंह पोकेला ने तैयार किया है, जो इसे शिक्षा और पर्यटन दोनों के लिए बहुत अहम बनाता है।

RELATED NEWS

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026
Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

अगस्त 2, 2026

क्या खास है इस इको पार्क में

इस पार्क की सबसे बड़ी खूबी यहाँ मौजूद जंगली जानवरों की विशाल मूर्तियाँ हैं। यहाँ शेर, जिराफ, दरियाई घोड़ा और कई अन्य जानवरों की ऐसी मूर्तियाँ लगाई गई हैं, जो इतनी असली लगती हैं कि देखने पर लगेगा मानो अभी चल पड़ेंगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहाँ डायनासोर की भी बड़ी-बड़ी मूर्तियाँ लगाई गई हैं, जिससे लोगों को प्राचीन जीवों के जीवन-चक्र को समझने का मौका मिलेगा।इसके अलावा, इस पार्क में एक ओपन एयर थिएटर भी बनाया गया है, जहाँ एक समय में 300-400 लोग बैठ सकते हैं। इसे बनाने में स्थानीय पत्थरों और बोल्डरों का इस्तेमाल किया गया है। इस थिएटर में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, वर्कशॉप और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियाँ करवाई जाएँगी।

इंद्रधनुषी रंगों से सजा पार्क

इस पार्क की एक और आकर्षक खासियत ‘रेनबो पेर्गोलस गेटवेज’ है। यहाँ चौकोर फ्रेम को इंद्रधनुष के रंगों में सजाया गया है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इसके अलावा, एक खास क्षेत्र ‘भावनाओं के पेड़’ के लिए तैयार किया गया है, जहाँ पेड़ों को भारतीय कला की नवरस (9 प्रमुख भावनाएँ) के रूप में दर्शाया गया है।

सुरक्षा और सुविधाएँ

पार्क में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। यहाँ ट्री-हाउस, बांस के बने फुट ब्रिज और मजबूत रेलिंग लगाई गई हैं, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके अलावा, पार्क के दो हिस्सों को जोड़ने के लिए एक मजबूत धातु का फुट ओवरब्रिज भी बनाया गया है।

 

Tags: biharnature conservation
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar Cabinet Formula: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई...

Next Post
Health Tips: हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, जानें कौन सी चीजें चूसती हैं कैल्शियम

Health Tips: हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, जानें कौन सी चीजें चूसती हैं कैल्शियम

Ranveer Allahbadia Controversy

Ranveer Allahbadia controversy:डरा हूं पर भागा नहीं, आया रणवीर इलाहबादिया का नया माफीनामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In