Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Budget 2025-देश में बनेगा नया इनकम टैक्स कानून,क्या मध्यम और नौकरीपेशा वर्ग को टैक्स से राहत देंगी वित्त मंत्री

बजट 2025 से नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को बड़ी उम्मीदें हैं। चर्चा है कि 10 लाख तक की आय टैक्स फ्री हो सकती है और 15 लाख तक की आय पर 15% टैक्स लगेगा। अभी नई व्यवस्था में 7 लाख तक टैक्स फ्री है। पुरानी व्यवस्था में बचत पर छूट मिलती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 1, 2025
in देश, राष्ट्रीय
budget 2025 income tax changes
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Budget 2025 income tax changes-लोकसभा में फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमण्य ने घोषणा की इनकम टैक्स पर अगले हफ्ते आएगा एक नया कानून

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2025 पर हर किसी की नजर है, लेकिन मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही हैं। इसकी दो बड़ी वजहें हैं

RELATED POSTS

Delhi Red Fort blast compensation tax free relief

Delhi Blast :दिल्ली सरकार का बड़ा कदम पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद,जानिए क्या टैक्स देना होगा अनुग्रह राशि पर

November 13, 2025
Income Tax

हथकंडे अब नहीं चलेंगे: जमीन में काले धन की पहचान शुरू, आयकर विभाग ने उठाया सख्त कदम

August 6, 2025

एक तो महंगाई से राहत चाहिए, और दूसरी बचत के अच्छे रास्ते चाहिए। लोग काफी समय से इस उम्मीद में हैं कि सरकार आयकर (इनकम टैक्स) में कुछ बड़ी छूट देगी, जिससे उनके हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा।हाल के दिनों में चर्चा जोरों पर है कि सरकार नई टैक्स रिजीम में छूट बढ़ा सकती है। सोशल मीडिया और खबरों में यह चर्चा चल रही है कि टैक्स फ्री आय की सीमा 10 लाख तक हो सकती है और 15 लाख तक की आय पर टैक्स घटाकर 15% किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लिए यह बड़ी राहत होगी। अब जानते हैं कि अभी इनकम टैक्स की पुरानी और नई व्यवस्था में कितना टैक्स देना पड़ता है।

नई इनकम टैक्स रिजीम कितना देना पड़ता है टैक्स?

सरकार ने नई इनकम टैक्स व्यवस्था को आकर्षक बनाने के लिए 7 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर रखा है। इसके अलावा, नौकरीपेशा लोगों को 75,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलता है, अभी टैक्स की दरें इस तरह हैं।

3 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

3 से 7 लाख तक की आय पर 5% टैक्स

7 से 10 लाख तक की आय पर 10% टैक्स

10 से 12 लाख तक की आय पर 15% टैक्स

12 से 15 लाख तक की आय पर 20% टैक्स

15 लाख या उससे ज्यादा की आय पर 30% टैक्स

इसके अलावा, इसमें सेस और सरचार्ज भी अलग से देना होता है।

पुरानी इनकम टैक्स रिजीम क्या फायदे हैं?

अगर कोई पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनता है, तो उसे 1.5 लाख रुपए तक की बचत (जैसे पीपीएफ, एनएससी, आदि) पर टैक्स छूट मिलती है। टैक्स की दरें इस तरह हैं

2.5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

2.5 से 3 लाख तक की आय पर 5% टैक्स (60 साल से कम उम्र वालों के लिए)

3 से 5 लाख तक की आय पर 5% टैक्स

5 से 10 लाख तक की आय पर 20% टैक्स

10 लाख से ज्यादा की आय पर 30% टैक्स

इसके अलावा, इसमें भी सेस और सरचार्ज देना पड़ता है।

क्या बजट 2025 में मिलेगा टैक्स में बड़ा फायदा?

अगर सरकार नई टैक्स व्यवस्था में छूट बढ़ाती है, तो मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बड़ी राहत होगी। 10 लाख तक की आय टैक्स फ्री होने और 15 लाख तक की आय पर सिर्फ 15% टैक्स लगने से लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा। अब देखना यह है कि वित्त मंत्री बजट में क्या नया ऐलान करती हैं।

Tags: Budget 2025finance minister announcementIncome Tax
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Red Fort blast compensation tax free relief

Delhi Blast :दिल्ली सरकार का बड़ा कदम पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद,जानिए क्या टैक्स देना होगा अनुग्रह राशि पर

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Delhi Blast Compensation: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद राजधानी...

Income Tax

हथकंडे अब नहीं चलेंगे: जमीन में काले धन की पहचान शुरू, आयकर विभाग ने उठाया सख्त कदम

by Mayank Yadav
August 6, 2025

Income Tax News: अब जमीन में काला धन छुपाना भी मुश्किल होगा। आयकर विभाग ने बीते तीन वर्षों में की...

Income Tax Return 2025: क्यों बढ़ाई गई  ITR  फाइल करने की last date? जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन

Income Tax Return 2025: क्यों बढ़ाई गई ITR फाइल करने की last date? जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
May 19, 2025

Income Tax Return 2025: हर साल अप्रैल और मई आते ही टैक्स देने वालों के मन में सबसे पहला सवाल...

Income Tax

Yes Bank को ₹2209 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

by Gulshan
March 30, 2025

Income Tax : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को 2,209.17 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है,...

Income tax changes and RBI interest rate cuts

Budget 2025 : 12 लाख की आयकर छूट, सदमे में विपक्ष,क्या 7 फरवरी को वित्त मंत्री विरोधियों को देंगी नया झटका

by SYED BUSHRA
February 3, 2025

Income tax changes and RBI interest rate cuts : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बजट 2025-26 में...

Next Post
budget

Budget 2025 : कैंसर पीड़ितों के इलाज में बड़ी राहत, हटाया गया 36 दवाइयों पर टैक्स

Budget 2025

Budget 2025: टैक्स में तगड़ी राहत, किसानों से लेकर गिग वर्कर्स तक को मिले फायदे, जानिए पॉइंट्स में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version