बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Income Tax Return 2025: क्यों बढ़ाई गई ITR फाइल करने की last date? जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन

इस साल इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म थोड़ी देरी से आए हैं। टैक्सपेयर्स को TDS डेटा और यूटिलिटी अपडेट न होने से परेशानी हो सकती है। लेकिन बिना फॉर्म 16 के भी ITR भरा जा सकता है। अंतिम तारीख अब भी 31 जुलाई है।

by Sadaf Farooqui
मई 19, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Income Tax Return 2025: हर साल अप्रैल और मई आते ही टैक्स देने वालों के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि आख‍िरी तारीख क्या है? क्योंकि 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाता है और आयकर विभाग इसी महीने नए ITR फॉर्म भी जारी करता है। आम तौर पर टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरने के लिए 30 से 45 दिन मिलते हैं, लेकिन इस साल कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

इस साल क्यों हुई देरी ITR फॉर्म में?

2025 में ITR फॉर्म थोड़ी देरी से जारी किए गए। इसका कारण यह है कि पिछले बजट में टैक्स से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए गए थे। इन्हीं बदलावों के चलते नए फॉर्म को अपडेट करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, अभी तक आयकर विभाग ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर ITR फाइल करने के लिए जरूरी यूटिलिटी टूल्स जारी नहीं किए हैं।

RELATED NEWS

Cash Deposit Rule: बैंक में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा करने से पहले जान लें नियम, कब आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस?

Cash Deposit Rule: बैंक में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा करने से पहले जान लें नियम, कब आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस?

जुलाई 7, 2026
Delhi Red Fort blast compensation tax free relief

Delhi Blast :दिल्ली सरकार का बड़ा कदम पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद,जानिए क्या टैक्स देना होगा अनुग्रह राशि पर

नवम्बर 13, 2025

कहां आती है सबसे ज्यादा परेशानी?

असल परेशानी सिर्फ यूटिलिटी टूल्स की नहीं है। टैक्सपेयर्स को TDS (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) के डेटा की भी समस्या होती है। खासकर साल की आखिरी तिमाही में जो TDS कटता है, वह फॉर्म 26AS में तभी दिखता है जब आयकर विभाग उसे प्रोसेस करता है। यह प्रोसेस 31 मई तक पूरा होता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति मई से पहले ITR फाइल करना चाहता है, तो उसे दिक्कत आ सकती है।

बिना फॉर्म 16 के भी फाइल हो सकता है ITR

अक्सर लोगों को लगता है कि ITR भरने के लिए फॉर्म 16 जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। आमतौर पर एम्प्लॉयर यह फॉर्म 15 जून के बाद ही जारी करते हैं। मगर टैक्सपेयर्स अपनी सैलरी स्लिप, फॉर्म 26AS और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की मदद से भी ITR फाइल कर सकते हैं।

क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी डेडलाइन?

हर साल की तरह इस बार भी टैक्सपेयर्स जानना चाहते हैं कि क्या ITR भरने की आखिरी तारीख बढ़ेगी? तो इस पर अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं है। पिछली बार सरकार ने समय सीमा बढ़ाई थी, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। जब तक सरकार या आयकर विभाग की तरफ से कोई नया अपडेट नहीं आता, 31 जुलाई ही अंतिम तारीख मानी जा रही है।

Tags: Income TaxITR Filing 2025
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

Cash Deposit Rule: बैंक में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा करने से पहले जान लें नियम, कब आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस?

Cash Deposit Rule: बैंक में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा करने से पहले जान लें नियम, कब आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस?

by Sadaf Farooqui
जुलाई 7, 2026

Cash Deposit Rule: अगर आप अपने बैंक अकाउंट में बड़ी मात्रा में कैश जमा करने की योजना बना रहे हैं,...

Delhi Red Fort blast compensation tax free relief

Delhi Blast :दिल्ली सरकार का बड़ा कदम पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद,जानिए क्या टैक्स देना होगा अनुग्रह राशि पर

by SYED BUSHRA
नवम्बर 13, 2025

Delhi Blast Compensation: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद राजधानी...

Income Tax

हथकंडे अब नहीं चलेंगे: जमीन में काले धन की पहचान शुरू, आयकर विभाग ने उठाया सख्त कदम

by Mayank Yadav
अगस्त 6, 2025

Income Tax News: अब जमीन में काला धन छुपाना भी मुश्किल होगा। आयकर विभाग ने बीते तीन वर्षों में की...

Income Tax

Yes Bank को ₹2209 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

by Gulshan
मार्च 30, 2025

Income Tax : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को 2,209.17 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है,...

income tax exemption for middle class

Budget 2025: बजट में टैक्स पेयर की हो गई बल्ले बल्ले मिली भारी छूट, जानिए इनकम टैक्स में क्या हुआ बदलाव

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 1, 2025

Budget 2025:Tax Slabs में बड़ा बदलाव, आम आदमी को मिली राहत भारत में इनकम टैक्स का सिस्टम समय के साथ...

Next Post
Summer Camp: UP में शुरू होने वाले हैं summer camps जहाँ फ़न के साथ बच्चे होंगे क्रिएटिव भी

Summer Camp: UP में शुरू होने वाले हैं summer camps जहाँ फ़न के साथ बच्चे होंगे क्रिएटिव भी

Delhi Electric Buses

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, साफ़ हवा का बड़ा तोहफा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist