Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

India New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड संबंध और होंगे मजबूत,रक्षा, व्यापार और सुरक्षा पर हुए अहम समझौते, आतंकवाद पर मिलकर करेंगे प्रहार

भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, व्यापार और सुरक्षा पर अहम समझौते किए। आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। न्यूजीलैंड में भारत विरोधी गतिविधियों पर भारत ने चिंता जताई।

by Ahmed Naseem
March 17, 2025
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

India New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को नई दिल्ली में कई अहम समझौते हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन मौजूद रहे। दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला लिया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर सहमति बनी।

रक्षा और सुरक्षा में बड़ा कदम

भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। न्यूजीलैंड ने भारत के संयुक्त समुद्री बलों में शामिल होने का स्वागत किया, जिससे समुद्री सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

RELATED NEWS

No Content Available

न्यूजीलैंड में भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम से उनके देश में कुछ गैरकानूनी तत्वों द्वारा की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों पर अपनी गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

व्यापार, शिक्षा और कृषि में सहयोग

दोनों देशों ने व्यापार, शिक्षा, खेल, कृषि और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा, रक्षा उद्योग में सहयोग के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर भी सहमति बनी।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने 2019 के क्राइस्टचर्च हमले और 2008 के मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। दोनों देशों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

संयुक्त बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई जरूरी है। आतंकवाद के वित्तीय नेटवर्क और सुरक्षित पनाहगाहों को नष्ट करने की दिशा में भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:-Uttar Pradesh news: योगी सरकार की सख्ती,अपराध और माफियाओं पर कड़ा प्रहार,कितने अपराधियों पर हुई कार्रवाई? 222 मुठभेड़ में ढेर

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड एक स्वतंत्र, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम विस्तारवाद नहीं बल्कि विकास की नीति में विश्वास रखते हैं। उनका यह बयान चीन के बढ़ते प्रभाव और विस्तारवादी गतिविधियों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच आया है।

संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने एक ऐसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई, जहां संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाए।

Tags: India New Zealand defense tiesModi Luxon summit
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
Nagpur violence latest update

Maharashtra : नागपुर में दो गुटों में झड़प, वाहनों में लगाई आग, फडणवीस और गडकरी ने की शांति की अपील

VIP security exemption at Indian airports

Airport Security: कौन है वह लोग जिनको मिलती है खास छूट? नहीं होती सुरक्षा जांच, जिनकी प्लेन तक जाती है कार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist