Wednesday, November 25, 2026 5:25 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » देश » New Year Travel Alert: नए साल पर जैसलमेर क्यों बना टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन, भीड़, महंगे कमरे वायरल वीडियो ने खोली कौन सी सच्चाई

New Year Travel Alert: नए साल पर जैसलमेर क्यों बना टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन, भीड़, महंगे कमरे वायरल वीडियो ने खोली कौन सी सच्चाई

नए साल पर जैसलमेर जाने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं। भारी भीड़ के कारण होटल महंगे हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला ने खराब कमरे के लिए 10 हजार रुपये देने का दावा किया है।

by SYED BUSHRA
31/12/2025

Jaisalmer new year travel warning: नए साल का जश्न मनाने के लिए अगर आप भी जैसलमेर जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान का जैसलमेर जिला पिछले कुछ वर्षों में टूरिज्म के लिहाज से लोगों की पहली पसंद बन गया है। सर्दियों के मौसम में यहां का सुनहरा रेगिस्तान, किले, हवेलियां और लोक संस्कृति पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है।
हालांकि, बढ़ती लोकप्रियता के साथ जैसलमेर अब एक बेहद भीड़भाड़ वाला टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। खासतौर पर वीकेंड और नए साल के आसपास यहां हालात काफी खराब हो जाते हैं।

सोशल मीडिया की वजह से बढ़ी भीड़

सोशल मीडिया ने जैसलमेर को इतना मशहूर कर दिया है कि नए साल से पहले ही यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। इसका सीधा असर होटल और होमस्टे के किराए पर देखने को मिल रहा है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि वीकेंड पर भी यहां कमरा मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आप बिना पहले से बुकिंग किए जैसलमेर पहुंचते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि ट्रैवल एक्सपर्ट्स नए साल पर जैसलमेर जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में महिला ने दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला ने जैसलमेर जाने वाले लोगों को साफ चेतावनी दी है। महिला का कहना है कि इस समय जैसलमेर आने से बचना चाहिए, क्योंकि उसका खुद का अनुभव काफी खराब रहा। महिला ने दावा किया कि उसे जैसलमेर में करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एक कमरा मिला। हैरानी की बात यह है कि उस कमरे का एक दिन का किराया 10 हजार रुपये था।

RELATED NEWS

No Content Available

10 हजार रुपये के कमरे की हालत देख हैरान लोग

वायरल वीडियो में महिला ने जिस कमरे को दिखाया है, उसकी हालत काफी खराब नजर आ रही है। कमरे में जगह-जगह सीलन दिखाई दे रही है। साफ-सफाई का भी खास ध्यान नहीं रखा गया है। बाथरूम गंदा है और कमरे का साइज भी बहुत छोटा है। इतना ही नहीं, कमरे के अंदर एसी अलग से रखा हुआ दिखाई देता है, जो सही तरीके से फिट भी नहीं है। आमतौर पर 10 हजार रुपये में किसी अच्छे होटल में लग्जरी रूम मिल जाता है, लेकिन इस वीडियो ने जैसलमेर की सच्चाई सबके सामने रख दी है। वीडियो में महिला की गोद में एक छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।

लोगों के रिएक्शन भी आए सामने

वीडियो में महिला कहते हुए सुनाई देती है, “मैं ईमानदारी से सलाह दूंगी कि इस समय जैसलमेर न आएं।” इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।
एक यूजर ने लिखा कि वह जयपुर से है, लेकिन कभी जैसलमेर नहीं गया। लोगों को वहां जाने की इतनी बेचैनी समझ नहीं आती। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि भीड़-चाल की वजह से लोग जैसलमेर जा रहे हैं, जबकि वहां पर्यटन के नाम पर कुछ लोगों ने मनमानी शुरू कर दी है।
कई यूजर्स ने यह भी कहा कि जैसलमेर में टूरिस्ट्स के साथ बदसलूकी अब आम बात हो गई है। ऐसे में नए साल पर जैसलमेर जाने से पहले अच्छी प्लानिंग और एडवांस बुकिंग बेहद जरूरी हो गई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Explosive Seizure: क्या नए साल पर राजस्थान को दहलाने की थी तैयारी, कितनी हुई विस्फोटक सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

Explosive Seizure: क्या नए साल पर राजस्थान को दहलाने की थी तैयारी, कितनी हुई विस्फोटक सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

बच्चों की न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट डेज़र्ट! ये आसान फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाएगी आपके जश्न को खास और यादगार

बच्चों की न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट डेज़र्ट! ये आसान फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाएगी आपके जश्न को खास और यादगार

New Year 2026 सेलिब्रेशन के लिए चाहिए परफेक्ट इंडो-चाइनीज़ डिश? यह मशरूम मंचूरियन रेसिपी बना देगी आपकी पार्टी सुपरहिट

New Year 2026 सेलिब्रेशन के लिए चाहिए परफेक्ट इंडो-चाइनीज़ डिश? यह मशरूम मंचूरियन रेसिपी बना देगी आपकी पार्टी सुपरहिट

POPULAR POST

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
Air Pollution Protection Diet

Air Pollution : जहरीली हवा से शरीर को कैसे बचाएं? जानिए डाइट में शामिल करें कौन सी चीजें

November 20, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Nvidia Crash: कैसे 20 मिनट में अमेरिकी शॉर्ट ETF में निवेशकों का एक रुपया बना 8 पैसा,92% साफ, जानिए कैसे हुआ खेल

Nvidia Crash: कैसे 20 मिनट में अमेरिकी शॉर्ट ETF में निवेशकों का एक रुपया बना 8 पैसा,92% साफ, जानिए कैसे हुआ खेल

November 24, 2026
UP Fake University List: यूपी के इन 4 संस्थानों को UGC ने बताया फर्जी, एडमिशन लेने से पहले जरूर चेक करें नाम

UP Fake University List: यूपी के इन 4 संस्थानों को UGC ने बताया फर्जी, एडमिशन लेने से पहले जरूर चेक करें नाम

November 23, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026

LATEST

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India