बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

प्राकृतिक खेती व्यक्तिगत लाभ और सबके सुख को साकार करने वालीः PM Modi

by Web Desk
जुलाई 10, 2022
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि प्राकृतिक खेती व्यक्तिगत लाभ के साथ ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ को भी साकार करती है। भारत के पास प्राकृतिक खेती का पुराना अनुभव रहा है और इस क्षेत्र में हम विश्व का नेतृत्व कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में आयोजित प्राकृतिक कृषि सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन गुजरात के सूरत जिले में किया जा रहा है। इसमें हजारों ऐसे किसान और हितधारक शामिल हुए हैं जिन्होंने सूरत में प्राकृतिक खेती को अपनाया और सफलता हासिल की। सम्मेलन में गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हुए।

RELATED NEWS

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

जुलाई 8, 2026
shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

जुलाई 8, 2026

सम्मेलन में प्राकृतिक खेती के लाभ गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे धरती माता की सेवा होती है। उसकी उत्पादकता की रक्षा होती है। इससे प्रकृति और पर्यावरण की सेवा होती है। इससे गौमाता की सेवा का सौभाग्य भी मिलता है। परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे जुड़ी कृषि विकास योजना और भारतीय कृषि पद्धति कार्यक्रमों के जरिए आज किसानों को संसाधन, सुविधा और सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना के तहत देश में 30 हजार क्लस्टर्स बनाए गए हैं। लाखों किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

कृषि उन्नति को देश की समृद्धि से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा जीवन, हमारा स्वास्थ्य, हमारा समाज सबके आधार में हमारी कृषि व्यवस्था ही है। भारत तो स्वभाव और संस्कृति से कृषि आधारित देश ही रहा है। इसलिए, जैसे-जैसे हमारा किसान आगे बढ़ेगा, जैसे-जैसे हमारी कृषि उन्नत और समृद्ध होगी, वैसे-वैसे हमारा देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों में देश में बदलाव लाने की क्षमता है। डिजिटल इंडिया मिशन की असाधारण सफलता इसका जवाब है। हमारे गांवों ने दिखा दिया है कि गांव न केवल बदलाव ला सकते हैं, बल्कि बदलाव का नेतृत्व भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले गुजरात में प्राकृतिक कृषि के विषय पर नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ था। इस कॉन्क्लेव में पूरे देश के किसान जुड़े थे। आज एक बार फिर सूरत में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि गुजरात किस तरह से देश के अमृत संकल्पों को गति दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री ने मार्च में गुजरात पंचायत महासम्मेलन में अपने संबोधन में प्रत्येक गांव के कम से कम 75 किसानों को खेती के प्राकृतिक तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। प्रधानमंत्री की इस परिकल्पना से प्रेरित, सूरत जिले ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने में मदद करने के उद्देश्य से विभिन्न हितधारकों और संस्थानों जैसे किसान समूहों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, तलाथियों, कृषि उत्पाद विपणन समितियों (एपीएमसी), सहकारी समितियों, बैंकों आदि को संवेदनशील बनाने और प्रेरित करने के लिए ठोस पहल और समन्वित प्रयास किए।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 75 किसानों की पहचान की गई और उन्हें प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया गया। किसानों को 90 विभिन्न समूहों में प्रशिक्षित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जिले में 41 हजार से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

Tags: News1IndiaPM ModiPM Narendra Modi
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

PM Modi Prambanan Temple Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे के अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन हिंदू...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Next Post

Sadhna Gupta को दी गयी अंतिम विदाई, CM Yogi भी हुए शामिल

Mulayam की पत्नी साधना पंचतत्व में विलीन, बेटे Prateek Yadav ने दी मुखाग्नि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist