मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा लोकगायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, जानिए और किसको क्या मिला

पद्म पुरस्कार 2025 में 139 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। लोकगायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलेगा। गायक अरिजीत सिंह, अभिनेता अशोक सराफ और क्रिकेटर आर अश्विन को पद्म श्री दिया जाएगा। इसके अलावा, गुमनाम नायकों को भी सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा गया।

by SYED BUSHRA
जनवरी 26, 2025
in देश, राष्ट्रीय
padma awards 2025 announced winners and special recognitions
Share on FacebookShare on Twitter

Padma Awards 2025 announced : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद दिया गया। इस साल कुल 139 लोगों को यह पुरस्कार मिलेगा, जिनमें 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

शारदा सिन्हा को मिला मरणोपरांत सम्मान

लोकगायिका शारदा सिन्हा, जो छठ गीतों के लिए बेहद मशहूर थीं, को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनकी आवाज ने छठ पूजा को खास बना दिया था। 5 नवंबर 2024 को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उनके छठ गीत बिहार और यूपी के साथ मुंबई तक हर जगह छठ पूजा की पहचान बन गए थे।

RELATED NEWS

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

जून 24, 2026
Padmashree Award: कैसे होता पदमश्री पुरस्कार के विजेताओं का चयन और क्यों  है ये पुरस्कार इतना विशेष

Padmashree Award: कैसे होता पदमश्री पुरस्कार के विजेताओं का चयन और क्यों है ये पुरस्कार इतना विशेष

जनवरी 25, 2025

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता

पद्म भूषण पाने वालों में देश के नामचीन चेहरे शामिल हैं। इनमें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी, गायक पंकज उधास, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, साध्वी ऋतंभरा, अभिनेता एस. अजित कुमार, और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर का नाम शामिल है।

पद्म श्री पाने वाले खास लोग

इस साल के पद्म श्री पुरस्कारों में 30 गुमनाम नायकों को भी जगह दी गई है। इनमें गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र डे, और मध्य प्रदेश की हथकरघा कला को पुनर्जीवित करने वाली सैली होलकर जैसी हस्तियां शामिल हैं।

इनके अलावा, गायक अरिजीत सिंह, अभिनेता अशोक सराफ, शास्त्रीय गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे, पैरा-तीरंदाज हरविंदर सिंह, गायक जसपिंदर नरूला, क्रिकेटर आर अश्विन, और महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल (मरणोपरांत) को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

गुमनाम नायकों को मिला सम्मान

इन गुमनाम नायकों में ढाक वादक गोकुल चंद्र डे ने पुरुष प्रधान क्षेत्र में 150 महिलाओं को प्रशिक्षित कर लैंगिक भेदभाव को तोड़ा। इसी तरह, सैली होलकर ने मध्य प्रदेश की पारंपरिक माहेश्वरी शिल्प कला को पुनर्जीवित करने में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने महेश्वर में हथकरघा स्कूल की स्थापना की, जिससे यह कला फिर से जीवंत हो गई।

पद्म पुरस्कार क्यों हैं खास

Padma Awards देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने समाज, कला, खेल, विज्ञान, और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

Tags: padma awardspadma vibhushanunsung heroes
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Padma Shri Award Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों...

Padmashree Award: कैसे होता पदमश्री पुरस्कार के विजेताओं का चयन और क्यों  है ये पुरस्कार इतना विशेष

Padmashree Award: कैसे होता पदमश्री पुरस्कार के विजेताओं का चयन और क्यों है ये पुरस्कार इतना विशेष

by Sadaf Farooqui
जनवरी 25, 2025

Padamshree Award 2025: पद्म पुरस्कार, जो हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, हर साल गणतंत्र दिवस...

Padma Awards: 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा, 19 महिलाओं को भी किया जाएगा सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट

by Juhi Tomer
जनवरी 26, 2023

साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों की सूची को मंजूरी दे...

Next Post
https://news1india.in/wp-admin/post-new.php

Republic Day 2025 मेरी जान तिरंगा है झंडा प्यारा ,फहराते समय किन बातों का रखे ख़याल

जानिए हुसैनी खानम बेगम ने 3 अफसर, 124 बच्चे और 73 महिलाओं के क्यों काट डाले सिर, लेडी के खूनी नरसंहार से हिल गई सरकार

जानिए हुसैनी खानम बेगम ने 3 अफसर, 124 बच्चे और 73 महिलाओं के क्यों काट डाले सिर, लेडी के खूनी नरसंहार से हिल गई सरकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist