Wednesday, November 25, 2026 5:25 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » देश » Ticket Discount: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, RailOne ऐप से टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% की छूट

Ticket Discount: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, RailOne ऐप से टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% की छूट

रेलवे 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक RailOne ऐप से अनारक्षित टिकट खरीदने पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों पर 3 प्रतिशत की छूट देगा। इसका उद्देश्य डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा देना है।

by SYED BUSHRA
31/12/2025
RailOne app ticket discount offer

Railway Ticket Discount:भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। रेलवे 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक RailOne ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत की छूट देगा। यह छूट किसी भी डिजिटल भुगतान माध्यम से टिकट खरीदने पर मिलेगी। यानी अब यात्रियों को सिर्फ R-वॉलेट ही नहीं, बल्कि अन्य डिजिटल पेमेंट विकल्पों से भी सीधा फायदा मिलेगा।
फिलहाल RailOne ऐप पर केवल R-वॉलेट से भुगतान करने पर ही 3 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है। लेकिन नए फैसले के तहत अब सभी डिजिटल भुगतान विकल्पों पर यह छूट लागू होगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग की ओर बढ़ें।

CRIS को जारी किया गया निर्देश

रेलवे मंत्रालय ने 30 दिसंबर 2026 को रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) को इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि छूट की सुविधा को लागू करने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट जल्द जारी किए जाएं।

पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि डिजिटल बुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से RailOne ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह योजना तय समयसीमा के तहत लागू रहेगी।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

August 19, 2026
Railways New Rule: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप नहीं चलेगा, ऐप में दिखाना होगा असली टिकट

Railways New Rule: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप नहीं चलेगा, ऐप में दिखाना होगा असली टिकट

July 9, 2026

R-वॉलेट पर पुराना कैशबैक जारी रहेगा

रेल मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि R-वॉलेट से भुगतान करने पर मिलने वाला मौजूदा 3 प्रतिशत कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा। यानी R-वॉलेट यूजर को कोई नुकसान नहीं होगा। अधिकारियों के अनुसार, मई 2026 में CRIS इस योजना की समीक्षा करेगा और आगे की प्रक्रिया पर अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगा।

क्या छूट केवल RailOne ऐप पर ही मिलेगी

रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यह छूट सिर्फ RailOne ऐप के जरिए ही मिलेगी। किसी अन्य ऐप या प्लेटफॉर्म पर अनारक्षित टिकट बुक करने पर यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
एक अधिकारी ने बताया कि अब तक RailOne ऐप पर अनारक्षित टिकट खरीदकर R-वॉलेट से भुगतान करने पर ही कैशबैक मिलता था। नई व्यवस्था में सभी डिजिटल भुगतान विकल्पों पर सीधे 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे यात्रियों को टिकट खरीदते समय तुरंत फायदा मिलेगा।

रेलवे ने भविष्य की तैयारियों का भी दिया ब्यौरा

रेल मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए अगले पांच वर्षों में बड़े शहरों से चलने वाली ट्रेनों की क्षमता को दोगुना करने की योजना है।
2030 तक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नए प्लेटफॉर्म, नए टर्मिनल, मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स और बेहतर रखरखाव सुविधाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही, ट्रैफिक सुविधा बढ़ाने के लिए कई नए कार्यों पर भी काम किया जाएगा।

RailOne ऐप से अनारक्षित टिकट कैसे बुक करें

सबसे पहले अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करें और IRCTC या UTS आईडी से लॉगिन करें।

होम स्क्रीन पर “अनारक्षित टिकट” विकल्प चुनें।

यात्रा का प्रारंभ और गंतव्य स्टेशन चुनें।

टिकट का प्रकार और श्रेणी भरें।

यात्री विवरण दर्ज करें और बुक टिकट पर टैप करें।

डिजिटल भुगतान करें और QR कोड वाला टिकट प्राप्त करें।

यह टिकट ऐप में सेव रहेगा, जिसे टीटीई को दिखाया जा सकता है।

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

August 19, 2026
Railways New Rule: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप नहीं चलेगा, ऐप में दिखाना होगा असली टिकट

Railways New Rule: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप नहीं चलेगा, ऐप में दिखाना होगा असली टिकट

July 9, 2026
Indian Railways New Rules: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा, अब दिखाना होगा ये ज़रूरी पेपर

Indian Railways New Rules: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा, अब दिखाना होगा ये ज़रूरी पेपर

July 9, 2026
Next Post
CBSE Board Exam 2026 Date Revised

CBSE Board Exam 2026 :तारीख क्यों बदली,10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं का बदला शेड्यूल जारी

Happy New Year 2026 wishes image

हैप्पी न्यू ईयर 2026: WhatsApp, Instagram और Facebook के लिए चुनिंदा कैप्शन

Happy New Year 2026 wishes image

पति के लिए Happy New Year 2026 संदेश: रोमांटिक विश, स्टेटस और कोट्स

POPULAR POST

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

November 23, 2026
Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

November 24, 2026
UP Fake University List: यूपी के इन 4 संस्थानों को UGC ने बताया फर्जी, एडमिशन लेने से पहले जरूर चेक करें नाम

UP Fake University List: यूपी के इन 4 संस्थानों को UGC ने बताया फर्जी, एडमिशन लेने से पहले जरूर चेक करें नाम

November 23, 2026
Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026

LATEST

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India