बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Smart Meter : बटन दबाते ही हो रहा खेल, बिहार में बिजली चोरी के नए तरीके सामने आए

बिहार में बिजली के स्मार्ट मीटर का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। 2025 तक राज्य के डेढ़ करोड़ से अधिक घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य है।

by Gulshan
अक्टूबर 4, 2024
in क्राइम, देश
Bihar, Smart Meter
Share on FacebookShare on Twitter

Smart Meter : बिहार में बिजली के स्मार्ट मीटर का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। 2025 तक राज्य के डेढ़ करोड़ से अधिक घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य है।

इन मीटरों की मॉनिटरिंग का जिम्मा अब रेवेन्यू मॉनीटरिंग सेल को सौंपा गया है। जहां एक तरफ स्मार्ट मीटर को लेकर राजनीतिक विवाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरी के कई चौंकाने वाले मामले भी सामने आए हैं। कुछ उपभोक्ता ऐसी तकनीक का उपयोग करते पाए गए हैं, जिससे स्मार्ट मीटर को बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी।

RELATED NEWS

Smart Meter ने बढ़ाई मुसीबत! बिल जमा होने के बाद भी नहीं आई बिजली, हजारों परिवार परेशान

Smart Meter ने बढ़ाई मुसीबत! बिल जमा होने के बाद भी नहीं आई बिजली, हजारों परिवार परेशान

सितम्बर 1, 2026
BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026

स्मार्ट मीटर से की जा सकती है बिजली चोरी

स्मार्ट मीटर में सेंसर लगाकर बिजली चोरी का नया तरीका अपनाया जा रहा है। चोर एक सेंसर का इस्तेमाल करके मीटर की रीडिंग को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे बिजली चोरी संभव हो रही है। यह सेंसर स्मार्ट मीटर पर लगाया जाता है और रिमोट से इसे नियंत्रित किया जाता है। छापेमारी में पकड़े गए मामलों में पाया गया कि बिजली चोर इस तकनीक के जरिए मीटर को बाइपास करके बिजली का उपयोग कर रहे थे, और स्मार्ट मीटर को इसकी कोई जानकारी नहीं हो रही थी।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की देखरेख और सॉफ्टवेयर का काम अगले 10 वर्षों तक वही कंपनी करेगी जो मीटर लगा रही है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा था कि सरकार सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, कई उपभोक्ता यह शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें मनमाना बिजली बिल मिल रहा है। इन शिकायतों को निपटाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

इंदौर के बाद पटना में भी सामने आया बिजली चोरी का मामला

मध्यप्रदेश के इंदौर में जिस तरह से बिजली चोरी के मामले सामने आए थे, उसी प्रकार की तकनीक से पटना में भी बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। पेसू ने शहर में बिजली चोरी को रोकने के लिए एसटीएफ की एक टीम बनाई, जिसने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान कई बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इन मामलों में ज्यादातर वही तकनीक इस्तेमाल हो रही थी जो इंदौर में देखी गई थी।

यह भी पढ़ें : गोंडा में रफ्तार का कहर, बच्चे के जन्म की बधाई देने जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

कैसे की जा रही है सेंसर के जरिए बिजली चोरी?

पटना में छापेमारी के दौरान पकड़े गए बिजली चोर स्मार्ट मीटर पर सेंसर लगाकर रिमोट से इसे नियंत्रित कर रहे थे। इस सेंसर की मदद से मीटर की रीडिंग को बाधित किया जा रहा था, जिससे मीटर को बायपास करके बिजली चोरी की जा रही थी। इस तरीके से 10 मामलों में से 6 में इसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। छापेमारी के दौरान पकड़े गए लोगों पर करीब 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Tags: biharSmart Meter
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Smart Meter ने बढ़ाई मुसीबत! बिल जमा होने के बाद भी नहीं आई बिजली, हजारों परिवार परेशान

Smart Meter ने बढ़ाई मुसीबत! बिल जमा होने के बाद भी नहीं आई बिजली, हजारों परिवार परेशान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Lucknow Electricity: लखनऊ में स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानियां एक बार फिर सामने आई हैं। जिन स्मार्ट मीटरों को बिजली...

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Smart Electricity Meter: अब प्राइवेट लैब में भी होगी स्मार्ट मीटर की जांच! ज्यादा बिजली बिल की शिकायत पर मिलेगी बड़ी राहत

Smart Electricity Meter: अब प्राइवेट लैब में भी होगी स्मार्ट मीटर की जांच! ज्यादा बिजली बिल की शिकायत पर मिलेगी बड़ी राहत

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

Smart Electricity Meter: अगर स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद आपका बिजली बिल अचानक बढ़ गया है या आपको मीटर...

Smart Meter Hack: क्या स्मार्ट मीटर को भी हैक किया जा सकता है? जानिए कितनी सुरक्षित है यह नई तकनीक

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Smart Meter Security: बिजली वितरण कंपनियां देशभर में पारंपरिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। इनका उद्देश्य बिजली...

Next Post
Pratapgarh

Pratapgarh : चोरी के शक में मासूम को बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो, भड़के लोग

Kanpur

Kanpur Crime News: बुजुर्गों को उम्र घटाने का झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, इजराइल की मशीन का नाम लेकर ठगे सैकड़ों लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In