Saturday, November 21, 2026 5:40 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » 1 जून को देश में हुए ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर सीधा पड़ेगा असर

1 जून को देश में हुए ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर सीधा पड़ेगा असर

by Rajni Thakur
01/06/2024
these-big-rules-changes-happened-in-the-country-on-1st-june-will-have-a-direct-impact-on-the-pocket-of-the-common-man

New Changes in June: हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बड़ें बदलाव होते हैं, जिससे लोगों की जेब पर काफी असर पड़ता है। आज एक जून को बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड के नियम (Credit Card Rule), एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) समेत तमाम तरह के बदलाव (Rule Change From 1st June) हुए हैं। इससे सीधे आपकी जेब और रसोई के बजट पर असर पड़ने वाला हैं। वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह छह बजे कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है।

1. LPG सिलेंडर के घटे दाम

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं। आज 1 जून 2024 को सुबह छह बजे एलपीजी के नए दाम जारी हो गए हैं। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, जून में भी एलपीजी की कीमतों में कटौती (LPG Price Cut) की गई है। यह लगातार तीसरी बार है, जब एलपीजी की कीमतों में कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 72 रुपये तक सस्ता (Commercial LPG Cylinder Price Cut) हो गया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक 1 जून 2024 को राजधानी दिल्ली में एलपीजी की कीमत 1676 रुपये है। वहीं पिछले महीने यानी 1 मई को इसकी कीमत 1745.50 रुपये थी। मुंबई में 1 जून को एलपीजी की कीमत 1629 रुपये है। इससे पहले इसकी कीमत 1698.50 रुपये थी। कोलकाता में एलपीजी की कीमत 1859 रुपये से घटकर 1787 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में एलपीजी के दाम 1911 रुपये से कम होकर 1840.50 रुपये हो गए हैं।

RELATED NEWS

LPG Supply : ईरान युद्ध के बीच महंगी हुई LNG, 2022 के बाद सबसे ऊंची कीमत पर खरीद, क़ीमत बढ़ना तय

LPG Supply : ईरान युद्ध के बीच महंगी हुई LNG, 2022 के बाद सबसे ऊंची कीमत पर खरीद, क़ीमत बढ़ना तय

August 23, 2026
Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

August 4, 2026

2. ATF के रेट में भी कटौती

Commercial LPG Cylinder के अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव किया है। दरअसल, IOCL ने दिल्ली में एटीएफ के दाम (Delhi ATF Price) 1,01,643.88 रुपये प्रति किलोलीटर से 94,969.01 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी है। कोलकाता में इसकी कीमत 1,10,583.13 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 1,03,715 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई, मुंबई में 95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 88,834.27 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,09,898.61 रुपये प्रति किलोलीटर से कम होकर 98,557.14 रुपये की कटौती हुई है।

3. SBI क्रेडिट कार्ड

1 जून से देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है। आज से SBI के कुछ Credit Card के लिए सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे। इनमें स्टेट बैंक के ऑरम (AURUM), एसबीआई कार्ड एलिट (SBI Card ELITE), एसबीआई कार्ड एलिट एडवांटेज (SBI Card ELITE Advantage) और एबीआई कार्ड पल्स (SBI Card Pulse), सिम्पलीक्लिक एसबीआई कार्ड (SimplyCLICK SBI Card), सिम्पलीक्लिक एडवांटेज एसबीआई कार्ड (SimplyCLICK Advantage SBI Card) और एसबीआई कार्ड प्राइम (SBI Card PRIME) समेत अन्य शामिल हैं।

4. ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट 

जून की शुरूआत में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट को लेकर बदलाव हुआ है। दरअसल, आज से प्राइवेट इंस्टीट्यूट (ड्राइविंग स्कूल) में भी ड्राइविंग टेस्ट हो सकेंगे, अभी तक ये टेस्ट सिर्फ RTO की तरफ से जारी सरकारी सेंटर में ही होते थे। लेकिन अब प्राइवेट इंस्टिट्यूट में भी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों का ड्राइविंग टेस्ट होगा और उन्हें लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।

हालांकि, यह टेस्ट प्रक्रिया केवल उन प्राइवेट इंस्टिट्यूट में होगा जिन्हें RTO की तरफ से मान्यता दी जाएगी। इसके साथ ही 18 साल से कम उम्र का नाबालिग गाड़ी चलाता हुआ पाया जाता है, तो फिर उस पर 25000 रुपये का जुर्माना तो लगेगा ही, बल्कि 25 साल तक लाइसेंस भी इश्यू नहीं किया जाएगा।

5. Aadhaar Card फ्री अपडेट

UIDAI ने Aadhaar Card को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 14 जून कर दिया था और इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में अब इसके और बढ़ाए जाने की संभावना कम है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में भी कोई त्रुटि है तो इसे डेडलाइन से पहले ही फ्री में अपडेट करा लें। इसके बाद आधार केंद्र में जाकर अपडेट करवाने पर 50 रुपये प्रति अपडेट चार्ज देना होगा।

यह भी पढ़ें : WB Lok Sabha Elections: वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल में जबरदस्त हंगामा, VVPAT तालाब में फेंका तो EVM लूट ले गए लोग

Related Posts

LPG Supply : ईरान युद्ध के बीच महंगी हुई LNG, 2022 के बाद सबसे ऊंची कीमत पर खरीद, क़ीमत बढ़ना तय

LPG Supply : ईरान युद्ध के बीच महंगी हुई LNG, 2022 के बाद सबसे ऊंची कीमत पर खरीद, क़ीमत बढ़ना तय

August 23, 2026
Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

August 4, 2026
Driving License Rule: कितने चालान के बाद रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या कहते हैं नए नियम

Driving License Rule: कितने चालान के बाद रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या कहते हैं नए नियम

August 3, 2026
August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August 2, 2026
गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

June 7, 2026
Aadhaar App

Aadhaar App Update: अब घर बैठे मोबाइल नंबर बदलें – स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

December 10, 2025
Aadhaar Card

आधार कार्ड अब जन्मतिथि का प्रमाण नहीं: योगी सरकार का सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश

November 27, 2025
Aadhaar Card

आधार से हो सकता है फ्रॉड? जानिए कैसे अपने कार्ड को गलत इस्तेमाल से बचाएं…

April 24, 2025
adharcard

घर बैठे कैसे करें Aadhaar नंबर को Demat अकाउंट से लिंक, जानें क्या हैं इसके फायदे

March 17, 2025
PVC Aadhaar Card benefits

कहां से मंगवाएं बस इतने रुपये में यह Aadhaar Card , न फटेगा, न गलेगा, अब इसको बनाएं और भी मजबूत

March 17, 2025
Next Post
Lok SAbha Election 2024, BJP, J.P. Nadda, PM Modi, Political News

'मोदी जी करते हैं विकासवादी राजनीति..' 7th फेज़ इलैक्शन के मौके पर नड्डा का News1India Exclusive बातचीत

Arvind Kejriwal Case

Arvind Kejriwal Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, कल करेंगे सरेंडर

शादी के बाद दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाल के साथ नज़र आए Munawar Faruqui

शादी के बाद दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाल के साथ नज़र आए Munawar Faruqui

POPULAR POST

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

November 18, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
 UP Weather Update:

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; अगले 4 दिन गिरेगा पारा

November 17, 2026
Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Road Accident : गलत साइड से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, युवक की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

November 15, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India